RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:जैसे क्रिकेट मैच में एक-एक रन का महत्व, वैसे ही लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

डीसी मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़)21 मई। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने कहा है कि जिस प्रकार क्रिकेट मैच में एक-एक रन का महत्व होता है, उसी प्रकार लोकतंत्र में एक-एक वोट का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसे में आगामी 25 मई को लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिला के नागरिक पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करें।
उपायुक्त ने कहा कि इस पर्व को और भी अधिक उत्साह जनक बनाने के लिए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से राज्य के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार जीतने का भी एक सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी अपने माता-पिता, दादा-दादी तथा सगे संबंधियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे तथा वोट डालने के बाद नीली स्याही लगी उंगली के साथ सेल्फी अपलोड करेंगे, उन्हें पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को 10 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 5 हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाले विजेता को 2500 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करवाने वाले स्कूल को 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे सेल्फी लेकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करें तथा यह पुरस्कार पाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी फोन करके जानकारी ली जा सकती है।
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के संबंध में सभी स्कूलों में लगातार बच्चों को जानकारी दी जा रही है ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठा सके।

Related posts

देवघर:विभिन्न विभागों से नामित पी आर पर्सन को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर सिखाये गए प्रेस रिलीज बनाने के तरीके।

rktvnews

आलोक रंजन पुनः बने छात्र राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं संबंधित विभागों की लंबित मामलों पर विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित।

rktvnews

नवादा डीएम ने किया विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: घटते लिंगानुपात पर डीडीसी ने जताई चिंता,सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment