RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार:मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व 2023 की तैयारी को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 14 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ- 2023 के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा गाय घाट से कंगन घाट तक और कंगन घाट से दानापुर के नासरीगंज तक के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घाटों की साफ- सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले, यह सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। गंगा नदी के जल स्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़क के पास भी छत व्रत्तियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। छठ व्रत्तियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी हमने छठ घाटों का निरीक्षण किया था और सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल मिश्रा एवं मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत, ऊर्जा सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक लाॅ एंड ऑर्डर संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पाराशर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

दुल्हन के गांव के बदले शमशान जायेंगे बाराती!सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मौत।

rktvnews

आरा के जापानी पावर सब स्टेशन में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन!आगत अतिथियों का किया गया सम्मान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

रायपुर : संयुक्त टीम ने कृषि केंद्रों का किया जांच, 6 केन्द्रों को नोटिस जारी।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के कार्यों की की समीक्षा, अंतिम तैयारी को लेकर दिया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

पटना: वर्तमान समय में आम जनता तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है सोशल मीडिया: अपर सचिव,गृह विभाग

rktvnews

Leave a Comment