RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से उज्जैन में भेंट की।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)10 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सैफुद्दीन साहब ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. सैयदाना मुफद्दल सैफुद्दीन का अभिनंदन किया। भेंट के दौरान प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सिंहस्थ-2028 के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर उपस्थित बोहरा समाज के भाई-बहनों को दीपावली पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बोहरा समाज शांतिप्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है। देश के विकास में समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी यह योगदान निरंतर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश सर्वधर्म सद्भाव की भावना में विश्वास रखने वाला देश है, जो सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर चलता है।

Related posts

दुमका:पर्यटन एवं खेल की समीक्षा बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण एवं मुआवजा राशि भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

देवघर:बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव विधानसभा के लिए किया नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:संगठन सृजन एवं सुदृढ़ीकरण को ले जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:सभी शिक्षण संस्थानों में लगाये जायेंगे फलदार वृक्ष : राकेश ओझा 

rktvnews

Leave a Comment