RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:राऊ क्षेत्र में अग्नि शमन यंत्रो, सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों की जांच,जॉच में कमियां पायी जाने पर एक होटल की बुकिंग पर लगाई गई रोक।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश) 24 मार्च।कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा भवनों और संस्थानों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों की जॉच की जा रही है। यह जॉच संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के मार्गदर्शन में हो रही है। इस तारतम्य में आज राऊ एसडीएम विनोद राठौड़ , तहसीलदार नारायण नांदेडा एवं नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर द्वारा अग्नि शमन यंत्रो, सुरक्षा उपकरणों एवं फायर सेफ्टी की सुरक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों की जांच की गई।
कल्याण मॉल रेती मंडी चौराहा इंदौर की जाँच की गई। मापदंड अनुसार सभी उपकरण और उनका प्रमाणन पाया गया। इस संबंध में मौके पर जॉच कर उपकरण चलवाये गए। सभी उपकरण अद्यतन एवं कार्यरत है।

होटल सेंसेशन रेती मंडी चौराहा राऊ में लगाई बुकिंग पर रोक

फायर सुरक्षा के संबंध में होटल सेंसेशन रेती मंडी चौराहा राऊ की जॉच की गई। जिसमें पाया गया कि होटल में फायर सुरक्षा उपकरण के तहत मात्र 2 फायर एक्सटिंगसुर थे वो भी आउटडेटेड होकर कार्य नही कर रहे थे। होटल में आग बुझाने के लिए कोई हाईड्रेंट सिस्टम नही पाया गया। होटल द्वारा पेंट हाउस भी बिना अनुमति के बना रखा है। होटल द्वारा पूरा MOS कवर कर रखा है, पार्किंग की व्यवस्था भी नही है। होटल के पास ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट और CC सर्टिफिकेट नही था। फायर NOC नही थी। इस कारण होटल में बुकिंग पर रोक लगाई गयी। इस होटल में 07 दिन का समय अग्नि सुरक्षा प्रबंध के लिए दिया गया साथ ही अगले 7 दिवस में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ ने किया विधान पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित “प्रधानमंत्री की सौगात आपके लिए “कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन देहरादून में “परिवार मिलन समारोह” आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पिरौटा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भंडारे के साथ सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment