RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 दिसंबर।कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’’ से सम्‍मानित किया है। इस मौके पर कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और कुवैत के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्‍ती को, कुवैत में भारतीय समुदाय को और भारत के 1.4 अरब लोगों को समर्पित किया है।
43 वर्षों के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री की कुवैत की इस ऐतिहासिक यात्रा पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाना इस अवसर को और भी विशेष बना देता है।
इस पुरस्कार की शुरुआत 1974 में की गई थी और तब से चुनिंदा वैश्विक नेताओं को यह पुरस्‍कार दिया गया है।

Related posts

भोजपुर: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को ले जिलापदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

स्वंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली के शहादत दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:डीएम लाइब्रेरी के लिए पुस्तक दान अभियान की शुरुआत।

rktvnews

वैशाली:दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 जुलाई 26

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रेखांकित किया, मीडिया एक पंजीकृत, मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं हो सकता।

rktvnews

Leave a Comment