RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर के बेटे को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजें : विधायक राहुल तिवारी

मोदी राज में जनता के छीने गए सभी अधिकारों को दिलाएगा इंडिया गठबन्धन : सुदामा प्रसाद

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)21 मई।इंडिया गठबन्धन के आरा से प्रत्याशी कॉ सुदामा प्रसाद ने शाहपुर विधायक राहुल तिवारी के साथ शाहपुर, बिहिया प्रखंड के लालूडेरा, माधोपुर,सोनबरसा ,सोनकी सुहिया,भरौली ,सारना, डुमरिया, सहजौली,गोपालपुर,भैसहा,बरीसवन,सेमरिया, हरिहरपुर,बेमारी,अबटना ,गरेया, मिश्रौली,रानीसागर,शिवपुर ,साहोडीह,वीरपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया और अपने लिए समर्थन मांगा. जनता ने जोशोखरोश से सभी जगह फूल माला और बाजा से स्वागत किया।
जनता को संबोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि 10 वर्षों के शासनकाल में मोदी सरकार ने जनता को कई कल्याणकारी योजनाओं से वंचित किया है। सेना में स्थाई नौकरी को खत्म किया है। रेलवे, बैंक से लेकर केंद्रीय संस्थानों में भर्तियों को बंद कर दिया है। किसानों को फसलों पर एमएसपी नही दिया।4 जून के बाद देश में जो इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी वो जनता से छीनी गई तमाम अधिकारों को वापस दिलाया जाएगा जिसमें सबसे पहले अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा। छह महीने के भीतर केन्द्रीय विभागों में खाली 30 लाख पदों को भरा जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा और सभी गरीब परिवार की एक महिला को साल में 1 लाख रु दिया जाएगा। मनरेगा के बजट को बढ़ाया जाएगा और किसानों के कर्ज माफी और फसलों पर एमएसपी दी जाएगी।
जनता को संबोधित करते हुए शाहपुर विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि आरा के वर्त्तमान सांसद का आरा के विकास और जनता से कोई लेना देना नहीं है। उनकी अपनी सांसद निधी योजना का पैसा अभी तक इस्तेमाल नही हो पाया है। बिहार की महागठबंधन की 17 महीनों की सरकार ने 5 लाख रोजगार दे कर एक कीर्तिमान स्थापित किया था जिसको भाजपा की साजिश के कारण आगे नही बढ़ाया जा सका। शाहपुर की जनता से अपील है कि इस बार भोजपुर के बेटा को भारी मत से जीताकर सांसद बना कर दिल्ली भेजे का काम करें।
जनसंपर्क में शाहपुर विधायक राहुल तिवारी,भाकपा (माले) केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉ अभ्युदय, राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव,राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवपरसन्न यादव, शाहपुर विधानसभा प्रभारी अयोध्या सिंह,भाकपा (माले) बिहिया प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह, उत्तराखण्ड के माले नेता आनंद नेगी, आप नेता मिथिलेश कु सिंह, कृष्णमोहन ठाकुर, महेंद्र शर्मा,पवन गुप्ता, दामोदरपुर मुखिया सुभाष चौधरी,राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के नेता मुराद हुसैन, सरना मुखिया बीरबल सिंह,बूटेश्वर यादव, बलिराम यादव, मदन यादव, राजेंद्र राम, अधिवक्ता बृंदा यादव, शिव कुमार साह, मुस्की यादव, लालू यादव, प्रदीप यादव , वीआईपी नेता सुगंधी चौधरी, शिवबली चौधरी,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष भाई ब्रह्मेश्वर यादव, बैजू कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा,प्रो सच्चितानंद सिंह, डॉ रामाशीष सिंह, शिव कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबन्धन के नेता कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:महादलित टोलों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र विकास हेतु विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग बैठक में डीएम हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर जिले मे साख जमा अनुपात में वृद्धि के लिए “ विशेष अध्ययन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मोतीहारी:माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी राधा चरण साह ने बखोरापुर में मुख्यमंत्री का किया स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment