RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:नालसा मॉडयूल के तहत विधिक सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं से आमजन मौके पर हुए लाभान्वित।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)08 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी द्वारा बार संघ एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नालसा मॉडयूल के तहत एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर का आयोजन शुक्रवार को कस्वां कन्या पीजी कॉलेज टिब्बी में किया गया। शिविर का आयोजन वृद्धजन के अधिकार थीम पर हुआ । विधिक सेवा शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष और जिला एवं सेशन न्यायाधीश हरी ओम अत्री द्वारा की गई। शिविर में जिला कलेक्टर काना राम, एसपी विकास सांगवान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव धनपत माली ने विशिष्ट अथिति के रूप में शिरकत की।
शिविर में मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ट्राईसाईकल, श्रवण यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया तथा सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को साईकल, व्हील चेयर, ट्राईसाईकल, मेडिकल कम्पलशन असेसमेंट वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना, नगरपालिका द्वारा विवाह प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं पट्टा पत्र, परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज बस पास इत्यादि का वितरण लाभार्थियों को किया गया।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश हरी ओम अत्री ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और केन्द्र, राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। जिला कलेक्टर काना राम ने वृद्धजनों के अधिकारों, उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं विधिक सेवा शिविरों के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। शिविर तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी अध्यक्ष रामपाल ने विशिष्ट अतिथियों, उपस्थित अधिकारीगण व आमजन का स्वागत किया और अपना उद्बोधन दिया।
शिविर में पारिवारिक न्यायाधीश राजेश शर्मा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नोहर राजेन्द्र चौधरी , अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संगरिया बलवंत भारी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ रवि प्रकाश सुथार , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ सुनिता बेड़ा सज्जन, किशोर न्याय बोर्ड प्रधान मजिस्ट्रेट साजिद हुसैन छिपा, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविप्रकाश बाकोलिया, बार संघ टिब्बी अध्यक्ष नरेन्द्र पाल वर्मा शामिल हुए।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:फसल सहायता अनुदान राशि में अनियमितता बरतने के आरोप में किसान सलाहकार हुए चयन मुक्त।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:कमांड क्षेत्र विकास योजना के आधुनिकीकरण से बदलेगी मुजफ्फरपुर की सिंचाई व्यवस्था।

rktvnews

महिलाओं की मदद के लिए दरभंगा के सात प्रखण्डों में बनेंगे जीविका दीदी अधिकार केन्द्र।

rktvnews

राजस्थान:जिला स्तर से ईसी प्राप्त लीज-क्वारी लाइसेंस धारक परिवेश पोर्टल पर अविलंब फार्म 2 अपलोड करे: प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त

rktvnews

एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: संदेश में किया गया डाक चौपाल का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment