RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल संचालन को दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को किया ब्रीफ।

पारदर्शी, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का होगा संचालन :उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज उत्पाद सिपाही, 2023 परीक्षा के सफल संचालन को लेकर ब्रीफिंग का आयोजन शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने 12 अप्रैल को जिले में आयोजित उत्पाद परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इसके अलावा उपायुक्त ने ब्रीफिंग के दौरान सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 12.04.2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य जिले के सभी केंद्रों पर पूरी तरह पारदर्शी, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आगे उपायुक्त ने कहा कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ) के प्रवेश को रोकने के लिए केंद्रों पर मल्टी-लेवल फ्रिस्किंग (तलाशी) और परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड (उड़नदस्ता), जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो। आगे उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी केंद्रों के हर कमरे और गलियारों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी आधुनिक तकनीक का भी उपयोग होगा, ताकि किसी प्रकार अव्यवस्था न हो। इसके अलावा प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन के लिए विशेष सशस्त्र एस्कॉर्ट टीमों का गठन किया गया है, जो सीधे ट्रेजरी से केंद्र तक की सुरक्षा संभालेंगी। साथ ही भीड़ नियंत्रण को लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम QRT को एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया।
ब्रीफिंग के अंत में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने और परीक्षा के सफल समापन के बाद ही अपने गंतव्य को छोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला सामान्य शाखा प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर, जिला स्तर के अधिकारी, सभी दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस में एनआरआर के योगदान पर सत्र आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की चेकपोस्टों पर संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति और वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 जून 25

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने पावर ग्रिड में शिलान्यास पूर्व आरा स्टेशन पर कुंवर सिंह की प्रतिमा हेतु स्थल के निरीक्षण के साथ कुंजन टोला शहीद सुधीर यादव के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:आगामी 13 जुलाई के लोक अदालत को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment