
RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)14 सितंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज पूर्वाहन 10:15 बजे समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा राजस्व शाखा, आई0सी0डी0एस0 कार्यालय, बाल संरक्षण कार्यालय, आपूर्ति शाखा एवं आर0टी0पी0एस0 काउंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अमर कांत अमर, प्रोजेक्ट इंजिनियर आपूर्ति शाखा,धीरेन्द्र शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, किशलय, आकडा विश्लेषक बाल संरक्षण इकाई, बिनोद सिंह आउटरिच वर्कर, राकेश कुमार पाल एवं अमृता सिंह आई0सी0डी0एस0 कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित सभी पंजियों यथा उपस्थिति पंजी, आगत निर्गत पंजी, गार्ड संचिका आदि का स्वयं से निरीक्षण किया गया।
आर0टी0पी0एस0 काउंटर के निरीक्षण के क्रम में लंबित आवेदनों की जाँच की गई निर्देश दिया गया कि लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कार्यालय के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को कार्यालय में ससमय उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
