RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास: तूफैल कादरी

बक्सर की धरती पर मोदी सरकार की अल्पसंख्यकों के बीच जमकर हुई प्रशंसा।

जगदीशपुर /भोजपुर (अख्तर अंसारी नासिर)15 सितंबर ।बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य तूफैल कादरी बक्सर जिला के डुमराव स्थित अरीआव पहुँचे. बिहार के कोने-कोने से 10 हजार की संख्या में मुस्लिम समुदाय के महिला व पुरुष मौजूद रहे. तुफैल कादरी ने सूफी अहमद कादरी का भव्य स्वागत किया.
जहां उर्स के मौके पर बक्सर की धरती पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कादरी ने कहां की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए की सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण से जुड़ी कई योजनाएं चल रही है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग और समाज के विकास तथा तरक्की हुई है.उन्होंने
मोदी सरकार की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक वर्ग न केवल सुरक्षित महसूस कर रहा है बल्कि विकास की मुख्य धारा से भी जुड़ रहा है. इनमें अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां हज यात्रा में सुधार, नई उड़ान और नई रोशनी जैसी शिक्षा और कौशल विकास योजनाएं सहित अन्य शामिल है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और नीतीश सरकार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक बहुल्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया है. हजारों की संख्या में पहुंचे अल्पसंख्यकों ने तालियां बजाकर केंद्र व राज्य सरकार सरकार की जमकर प्रशंसा की.

मजार पर चादरपोशी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

मुस्लिम समुदाय हजारों की संख्या में उर्स के मौके पर अरीआव गाँव पहुंचे. उर्स को लेकर मजार की सजावट आकर्षक तरीके से की गई थी. सुबह में कुरान खानी सहित अन्य रसमे अदा की गई.
सूफी अहमद कादरी के नेतृत्व में चादर जुलूस निकला.जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चादर जुलूस पीर की मजार पर पहुंचा. जहां चादर चढ़ाने के बाद लोगों ने पीर बाबा के मजार पर मन्नतें मांगी. मेला का लोगों ने खूब आनंद उठाया. रात्रि को जलसे का आयोजन हुआ.

पीर की मजार से लोगों की जुड़ी है आस्था

कहा जाता है कि इस मजार पर जो भी सच्चे दिल से अपनी मुराद मांगी है. वह हमेशा पूरा हुआ है इसलिए इस मजार पर लोगों की बड़ी आस्था जुडी हुई है इस अवसर पर पीर मजार परिसर में रात भर जलसा का भी आयोजन किया गया था.

पुलिस प्रशासन की देखी गई तत्परता

पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर काफी मुस्तैद दिखी.
मेले के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी. ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. हर पहलुओं पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर थी.

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया जुर्माना

rktvnews

नवादा: LPG एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सतत निगरानी के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:मझौला के नदी में डुबने से तीन लड़के की हुई मौत।

rktvnews

राज्यपाल ने किया स्वच्छता बाईसिकल रैली का शुभारंभ!राजभवन से हरी झंडी दिखा कर रवाना।

rktvnews

बक्सर:मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 24

rktvnews

Leave a Comment