RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा:डीआरडीए सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )08 मार्च।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त एवं चन्द्रशेखर आजाद अपर समाहर्त्ता नवादा के द्वारा आज डीआरडीए सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य है कि महिला सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होकर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर सके। आपही के कंधो पर एक अच्छा समाज का निर्माण होता है। आपके सक्रियता के बिना बेहतर समाज नहीं बन सकता है। महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं आदि बहुत सारी योजनाएं शतत् प्रगतिशील हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का लिंगानुपात घट रहा है, जो चिंता का विषय है। महिलाएं समाज में नहीं रहेंगी तो समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। सेना, पुलिस अन्य जीवन के हर क्षेत्र में आप महिलाएं शामिल हैं। इस अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विशेषकर बच्चियों को उन्होंने शुभकामनाएं दिये।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी महिलाओं से अपील किया कि निर्वाचन-2024 में महिला मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं महिलाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि-
’’ हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भिक होकर, धम, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’
रिता सिंहा प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है जो की गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी एक समान है तथा हम सभी को लिंग भेद को समाज से हटाने के लिए अपनी मानसिकता को बदलना है। प्रोग्राम पदाधिकारी शिक्षा ने कहा कि साक्षर महिलाएं अंधविश्वास नहीं करती हैं। इसलिए महिलाओं को अपने बच्चों और परिवार में साक्षरता लाना अति आवश्यक है। बच्चियों के पढ़ाई पर बल देते हुए उन्होंने उपस्थित स्कूल के बच्चियों को कहा कि आप हमारे देश के भविष्य हैं, अपने पढ़ाई पर ध्यान दें और उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं।
अन्तराष्ट्रीय दिवस पर जिला पदाधिकारी द्वारा पदाधिकारी, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ0 नीलम एमओआईसी, लूसी सिंहा वारिसलीगंज, जीविका के ज्योति प्रिया, अनिता कुमारी, गायत्री कुमारी, ममता कुमारी, गौरी कुमारी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अन्त में जिला पदाधिकारी ने स्कूल के बच्चियों के द्वारा अन्तराष्ट्रीय दिवस पर केक कटवाये और उन्हें अपने जीवन में प्रगति के लिए हौसला बढ़ाए।
इस अवसर पर रामकुमार प्रसाद सिविल सर्जन नवादा, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, महेश कुमार पासवान उप निर्वाचन पदाधिकारी, राजकुमार सिंहा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा, नवीन कुमार पंचायत राज पदाधिकारी नवादा, संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, स्कूल के बच्चियां, सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल परिचालन की समीक्षा, विशेष गाड़ियों के संचालन के दिए निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 लाख 50 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

सिवान:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद के सभागार में संपन्न।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समग्र कृषि क्षेत्र की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जनगणना-2027 के digital tools का सॉफ्ट लॉन्च और जनगणना-2027 के शुभंकर “प्रगति” (महिला) और “विकास” (पुरुष) का औपचारिक अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment