RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बोल्डर पिचिंग की योजना मंजूर: भोजपुर में गंगा कटाव से राहत के लिए 52.56 करोड़ स्वीकृत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के कटाव से प्रभावित गांवों को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी गई है। बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के किलोमीटर 58.00 से 59.20 के सामने गंगा नदी के दाहिने तट पर कटाव निरोधक कार्य कराया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत ग्राम गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर एवं दामोदरपुर (जवईनिया) में गंगा कटाव को रोकने के लिए कार्य किया जाएगा। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 5256.41 लाख रुपये (लगभग 52.56 करोड़ रुपये) है। कटाव निरोधक कार्य के तहत बोल्डर पिचिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे तट को मजबूती प्रदान की जा सके।
योजना के क्रियान्वयन से इन गांवों को गंगा नदी के लगातार हो रहे कटाव से सुरक्षा मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों की भूमि एवं संपत्ति को होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी। साथ ही, क्षेत्र में स्थिरता और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह योजना न केवल प्रभावित गांवों के लिए राहतकारी साबित होगी, बल्कि दीर्घकालिक रूप से जनहित में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी ।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

“सिविल सेवा में इस्तीफों का मंथन: राजनीति, प्रशासन और मानसिक तनाव का समीकरण”।

rktvnews

निर्वाचक सूची में महिलाओं एवं 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का नाम छूटे नहीं, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वचिकित्सा और स्वरोजगार मुहैया कराना उदेश्य:डॉ पी पुष्कर

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

एम्स से आईजीएच: चिकित्‍सक की पर्ची को संभावनाओं में बदलते युवा फार्मासिस्ट।

rktvnews

Leave a Comment