RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में निर्णय लेने एवं लंबित मामलों निस्तारण में दक्षता प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 3.0 पूर्ण रूप से प्रगति पर।

नई दिल्ली/21 अक्टूबर।पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने विशेष अभियान 3.0 के एक हिस्से के रूप में विभिन्न गतिविधियों जैसे स्वच्छता को बढ़ावा देने, सार्वजनिक शिकायतें के लंबित मामलों में कमी लाने, डिजिटलीकरण को प्रगति देने और निर्णय लेने में दक्षता को बढ़ावा देने के लिए सुशासन की पहल के माध्यम से महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विभाग ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों से प्राप्त लोक शिकायतों और अपीलों के निपटान में महत्वपूर्ण कार्य किया है। एससीडीपीएम 3.0 के तीसरे सप्ताह तक चार हजार एक सौ से अधिक लोक शिकायतें और लगभग पांच सौ शिकायत अपीलों का निपटान विभाग द्वारा किया गया है।
विभाग ने विशेष अभियान 3.0 के दौरान समीक्षा के लिए तेरह सौ से अधिक भौतिक फाइलों की पुष्टि की है। अभिलेखों की समीक्षा के पश्चात् छंटनी के लिए अभी तक लगभग चार सौ पुराने अभिलेखों/फ़ाइलों की पहचान की गई है और रिकार्ड प्रतिधारण अनुसूची की शर्तों के अनुरूप लगभग 550 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है और 384 ई-फाइलें बंद कर दी गई हैं।
2 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक डीओपीपीडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों की निरंतर निगरानी में कार्य रूप में चलने वाला विशेष अभियान 3.0 जिसमें इन अधिकारियों ने अभियान की गतिविधियों में व्यक्तिगत रुचि ली है। साथ ही, विशेष अभियान 3.0 की अक्षरशः सफलता सुनिश्चित करने के लिए इसमें शामिल कार्यबल के साथ-साथ केंद्र सरकार पेंशनभोगी संघ भी उत्साहित हैं
विभाग ने केंद्र सरकार पेंशनभोगी संघ और उनसे संबद्ध संघ के माध्यम से पूरे भारत में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। पूरे देश में केंद्र सरकार के सभी 50 पेंशनभोगी संघों ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 3.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related posts

दरभंगा:विधिक सेवा शिविर 2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

rktvnews

चतरा: मुख्य सचिव अलका तिवारी का चतरा आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सादर अभिनंदन।

rktvnews

दिल के भीतर शोर बड़ा: नरेंद्र श्रीवास्तव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 सितंबर 26

rktvnews

Leave a Comment