RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में पुष्टाहार उत्पादन इकाई सफल प्रेरणा महिला लघू उद्योग का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 01 नवंबर।प्रदेश में संचालित उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य है कि ग्रामीण गरीब महिलाओं को सक्षम और प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरन्तर वृद्धि करना, वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर और सरल तरीके से पंहुच बनाते हुये उनकी पारिवारिक आय को बढ़ाना है। ग्रामीण महिलाओं को समूहो के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबंध और सरकार द्वारा प्रसंशनीय कार्य किये जा रहे है।
मिशन के अंतर्गत जिला बागपत के विकास खण्ड पिलाना में मिशन व आई.सी.डी एस. में सम्बद्ध के माध्यम से एक पुष्टाहार उत्पादन इकाई सफल प्रेरणा महिला लघू उद्योग स्थापित है जिसका जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आए रात्रि 9:10 बजे में निरीक्षण किया प्लांट के संचालन की दीदीयों से वार्ता की और उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को देखते हुए उन्हें और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्य योजना बनाये जाने के संबंधित को निर्देश दिए।
पिलाना पुष्टाहार उत्पादन इकाई में विकास खण्ड पिलाना, बागपत और खेकड़ा के 300 समूहों के द्वारा प्रति समूह 30000 रु का अंशदान किया गया जिससे प्लांट की स्थापना की गई है । प्लांट संचालन के लिए 20 सदस्यों को रखा गया है । लघु उद्योग को वर्तमान में सिंतबर 2022 महीने का पुष्टाहार तैयार करके विकास खण्ड पिलाना, बागपत और खेकड़ा के सभी आंगनवाड़ी सेंटर के 47,777 लाभार्थियों कों 138 मैट्रिक टन रिसीपी तैयार करके वितरण करना है । रेसिपी में 6 माह से 3 साल के बच्चो का आटा बेसन हलवा, 3 साल से 6 साल के बच्चो, गर्भवती व धात्री महिलाओं का आटा बेसन बर्फी व दलिया मूंगदाल खिचड़ी व कुपोषित/अति कुपोषित बच्चो का ऊर्जा युक्त हलवा का उत्पादन किया जाना है। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 तक माह अगस्त 2022 तक का पुष्टाहार वितरित किया जा चुका है व वर्तमान में सितम्बर 2022 का पुष्टाहार उत्पादन किया जा रहा है। सफल महिला प्रेरणा लघु उद्योग में दो शिफ्ट में कार्य किया जा रहा है। पहली पारी सुबह 8 बजे से शम 4 बजे तक और दूसरा पारी शाम के 6 बजे से सुबह 2 बजे तक है । प्लांट की उत्पादन क्षमता 5 मेट्रिक टन है । सफल महिला लघु उद्योग का बैंक ऑफ इंडिया में खाता है । रोजाना 4000 किलोग्राम तक की प्रोडक्शन कर रही है ।
प्लांट में अमरेश अध्यक्ष, सोनिया सचिव,सुनीता कौशिक कोषाध्यक्ष हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,डीसी एनआरएलएम बृजभूषण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय,खंड विकास अधिकारी पिलाना अनुज शाहिद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से ‘‘निसार’’ प्रक्षेपण इसरो के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

7 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत करना हितकारी: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. बिरजू महाराज की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment