RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मंडल दिवस पर सामाजिक न्याय और आरक्षण की लड़ाई के नायकों को किया गया याद।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।अखिल भारतीय यादव महासभा, भोजपुर इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद अकली देवी नगर स्थित श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में मंडल दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महासभा के भोजपुर जिलाध्यक्ष यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने की, जबकि संचालन वरीय उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने किया। प्रो. विजय सिंह मुखिया ने कहा कि 7 अगस्त 1990 पिछड़े वर्ग के लिए ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की गई थी, जिसने देश में सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत की।
लोजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि मंडल दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव और पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह को विशेष रूप से याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग के गठन से लेकर उसकी सिफारिशों को लागू कराने तक इन नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राम अवधेश सिंह ने सड़क से लेकर संसद तक मंडल आयोग के समर्थन में लगातार आंदोलन किया।भाजपा नेता डॉ. रघुबर चंद्रवंशी ने कहा कि 1990 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह ने पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की घोषणा की, तब राजनीतिक दलों के भीतर भी इस मुद्दे को लेकर मतभेद सामने आए। सुरेंद्र आजाद ने कहा कि मंडल आंदोलन से जुड़े नेताओं की राजनीति सिद्धांतों पर आधारित थी। समारोह में निर्मल शक्रवार, प्रो. सचिता यादव, केडी पासवान, संतोष पासवान, प्रमोद मुखिया, डॉ. परवीन कुमार, सुदर्शन यादव, अरविंद ओझा, रजनीश यादव, चंदन कुमार, संजू पासवान, अरुण यादव, राम नगीना यादव, महंत मुखिया, बूटन मुखिया, जितेंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, प्रेमचंद राय, भुवनेश्वर यादव, सत्यनारायण यादव, सतेंद्र यादव, रमेश यादव, शिवसागर यादव, वीरबहादुर यादव, धनराज यादव, भरत यादव, सुमित पासवान, किरण पासवान, राजेश साहू, अमर पासवान, सुभाष यादव आदि रहे।

Related posts

मोतीहारी:बाल हृदय रोग से ग्रसित जिले के 05 बच्चे इलाज हेतु रवाना!सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद में होगी बच्चों के हृदय की शल्य चिकित्सा।

rktvnews

भोजपुर:संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का वीकेएसयू में 5 सुत्री मांगों को ले हुआ धरना-प्रदर्शन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अगस्त 25

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट के ‘वाक् एवं श्रवण विभाग’ का रजत जयंती समारोह!विश्व श्रवण-वैज्ञानिक दिवस पर ‘वाक् गौरव सम्मान’ से विभूषित किए गए वैज्ञानिक।

rktvnews

कोयला मंत्रालय का वित्तीय वर्ष 2024-25 में विशेष रूप से वाणिज्यिक/कैप्टिव खदानों से 186.63 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment