RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम हुआ रोशन: प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।सहजानंद ब्रह्मर्षि (एसबी) कॉलेज में शुक्रवार को खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने की।अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और महिला कबड्डी की विजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले तीन खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। समारोह में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी सफलता में योगदान देने वाले पीटीआई अनिल कुमार राय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार राम ने किया। इस अवसर पर डॉ. राधिका रमण सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार गिरी, डॉ. बिंकटेश्वर चौधरी, डॉ. आदित्य कुमार आनंद, डॉ. धनंजय प्रसाद राय, डॉ. अशोक कुमार तिवारी, डॉ. राकेश कुमार सहित शिक्षक एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:कृषि मंत्री ने सीकर में खाद एवं बीज फैक्ट्री के गोदाम पर की औचक कार्रवाई।

rktvnews

शहीद विद्यानंद सिंह(प्राo) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में सत्र 2021-23 के इलेक्ट्रिशन और फिटर के सफल प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

अमित शाह ने आज दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत दिल्ली के 41 गाँव में पीएनजी सुविधा एवं 178 गाँवों में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

rktvnews

वाहन चालकों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- संभागीय आयुक्त

rktvnews

भोजपुर:शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment