RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:गुजरात के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण।

भारतीय जनजातीय संस्कृति एवं पारंपरिक आवासों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)07 अगस्त।प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “मध्य प्रदेश मीडिया टूर–2026” के अंतर्गत गुजरात के प्रमुख समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों, जनजातीय परंपराओं तथा विकास कार्यों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराना है।

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संग्रहालय की मुक्ताकाश प्रदर्शनी, भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक आवासों, जनजातीय जीवन, लोक संस्कृति एवं विविध सांस्कृतिक परंपराओं का अवलोकन किया। पत्रकारों ने संग्रहालय में देश के विभिन्न क्षेत्रों की जीवन शैली, लोक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत को अत्यंत जीवंत और प्रामाणिक रूप में प्रस्तुत किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि यह संग्रहालय “भारत की विविधता में एकता” का उत्कृष्ट उदाहरण है।

संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शंकर राव ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए संग्रहालय की विभिन्न प्रदर्शनियों, उनके सांस्कृतिक महत्व, संग्रहालय की गतिविधियों तथा उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भारतीय समाज, संस्कृति एवं जनजातीय विरासत के संरक्षण, दस्तावेजीकरण तथा जन-जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में इन्द्रवदनसिंह झाला (PIB), दिनेश कलाल (PIB), मनीष सिंह राठौड़ (Gujarat Samay), निखिल मोदी (Jai Hind), अजय वाटेकर (Loksatta–Jansatta), निकुंज जानी (Gujarat First), आकाश रावल (TV 13), जितेशकुमार भारद (Kesari), हेमांग पट्टानी (Kutch Mitr), महितोष जायसवाल (BK News), यतीन शुक्ला (News Line Sidha Samachar) तथा शिवकुमार शर्मा (Savera Gujarat) सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

भ्रमण के अंत में पत्रकारों ने संग्रहालय की अवधारणा, प्रदर्शनियों की गुणवत्ता तथा भारत की जनजातीय एवं लोक संस्कृति के संरक्षण में संग्रहालय की महत्वपूर्ण भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संग्रहालय देश-विदेश के पर्यटकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समझने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। गुजरात के प्रेस दल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा सम्मान स्वरूप मानव संग्रहालय को भेंट की ।

Related posts

मुजफ्फरपुर:स्टेट स्वीप आइकाॅन मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई

rktvnews

ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी बोली राउंड-IX का आरंभ।

rktvnews

गंगोत्सव में सुंदर प्रस्तुति के लिए गुरु बक्शी विकास को मिला वर्ल्ड एमिनेन्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment