RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का स्थापना दिवस आयोजित,बच्चों की सुरक्षा हमारा संकल्प : डा सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर !डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी।दिशा एक प्रयास के जिला कार्यालय पुरानी पुलिस लाईन में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन अपने सहयोगियों के बीच किया गया। बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए नागरिक संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी संगठन दिशा एक प्रयास ने धूमधाम से संगठन का स्थापना दिवस मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सुनीता सिंह ने किया।डा सिंह ने
स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यों को विस्तार से रखा। इन्होंने बताया की देश के 400 से भी ज्यादा जिलों में 250 से ज्यादा संगठनों कार्य कर रहे हैं जो नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी है।जेआरसी के माध्यम से पूरे देश में 60,000 बच्चों को मुक्त कराया, 30,000 से ज्यादा नियोक्ताओं व ट्रैफिकिंग गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की गई।बच्चों की सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालयों व सुप्रीम कोर्ट के कई ऐतिहासिक फैसलों में सबसे अहम भूमिका निभाई।देश में 2.5 लाख से ज्यादा बाल विवाह रोके गए ,बाल विवाह मुक्त भारत व चाइल्ड मैरेज फ्री नेपाल अभियान का भी पुरजोर समर्थन किया गया।दिशा एक प्रयास ने भोजपुर में 66 बच्चों को मुक्त कराया है। बच्चे हमारे ही नहीं देश के भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा के लिए हम सभी जेआरसी के माध्यम से कार्य कर रहे हैं ,उनकी सुरक्षा प्रदान करना हमारा संकल्प है।
इस मौके पर बाल अधिकार कार्यकर्ता भुवन ऋभु ने कहा, “अगर हम अपने बच्चों की सुरक्षा में विफल रहते हैं तो कल हम कुछ भी करें,वो बेमानी है। पीड़ितों के पुनर्वास और दोषियों को सजा देकर ही कानून के डर को बनाए रखा जा सकता है जिससे बच्चों के खिलाफ हिंसा और अपराधों की रोकथाम में सहायता मिलेगी।मैं देश के सभी बाल अधिकार कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं जो जेआरसी के साथ एक परिवार की तरह बच्चों के भविष्य की बेहतरी के अनथक प्रयास कर रहे हैं।जमीनी स्तर पर अब तक की सबसे अभूतपूर्व लामबंदी के जरिए हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं जहां हर बच्चा सुरक्षित हो।साथ मिलकर हमने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जवाबदेही तय करने, नीतियों और कानूनों में बदलाव, संस्थानों में पारदर्शिता और जिन बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत है, उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।

Related posts

सारण में चल रहा एफएलएसी कार्य संतोषप्रद और सराहनीय।

rktvnews

सिक्किम के हर्बल ज्ञान को होम्योपैथिक अभ्यास के साथ एकीकृत करना: लोककथा सर्वेक्षण से अनुभव’ पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम।

rktvnews

गढ़वा:जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर कंबल बुनकर हेतु अहिल्याबाई कंबल बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड को सुपुर्द किया निबंधन प्रमाण पत्र।

rktvnews

लद्दाख में सिंधु नदी घाटी की झील के तलछट के रिकॉर्ड से 19 से 6 हजार साल पहले की जलवायु भिन्नता को समझने में मदद मिली

rktvnews

मुंबई:आईफा रॉक्स 2024: आईफा फेस्टिवल 2024 का शानदार समापन।

rktvnews

भोपाल:बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्यप्रदेश आएंगे 8 चीते : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment