RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एम.एम. महिला कॉलेज में काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर एम.एम. महिला कॉलेज, आरा में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। FUTAB/FUSTAB के आह्वान पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रस्तावित अधिनियम को वापस लेने की मांग की।शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आरोप था कि प्रस्तावित विधेयक के प्रावधानों से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है तथा इसका उच्च शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की अकादमिक एवं प्रशासनिक स्वतंत्रता को बनाए रखना जरूरी है। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Related posts

गढ़वा:जेएसएलपीएस के सीएससी-डीजी पे दीदियों को जिला तथा राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

देवघर:जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोपाल:कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

15 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में जन सेवा का भागीदार बना जीएसटी एवं टैक्स कंसंटेंसी सर्विसेज परिवार।

rktvnews

Leave a Comment