RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ को किया निलंबित।

जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार (फाइल फ़ोटो)

हनुमानगढ़/राजस्थान 01 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हनुमानगढ (008) की भाग संख्या 32 के लिए नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जंडावाली में कार्यरत पुस्तकाल्याध्यक्ष राकेश मीणा, हनुमानगढ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नोहर (010 ) की भाग संख्या 15 के लिए नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, न्यौलखी में कार्यरत कनिष्ठ सहायक  आदराम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर  रूक्मणि रियार ने निलम्बित कर दिया है ।
जिला कलेक्टर ने दोनों बीएलओ पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के आदेश देते हुए, कार्मिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, कलैक्ट्रेट हनुमानगढ में उपस्थिति देने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए है। बीएलओ को बार-बार निर्देशित किए जाने पर भी इनके द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती गई तथा मतदाता सूचियों के द्वितीय पुनरीक्षण अभियान में भी इनकी प्रगति शून्य रही।

Related posts

चिकित्सकों के बीच तनाव की सूचना पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एन सिन्हा ने रेफरल अस्पताल शाहपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने ‘लोगों में निवेश’ विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में आठ एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

सीसीआई ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

वैशाली:शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ : जिलाधिकारी

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री और सिटी-सह-ट्रैफिक एसपी को आगामी पर्व-त्यौहार को देखते हुए सफाई, सैनिटाइजेशन, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संबंध में फेस ने दिया ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment