निशुल्क सैकडो महिलाओं की हुई जांच और दी गई दवा:डा सबिता रुंगटा
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 नवंबर।23 नवंबर को महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में पटना आब्स गायनी सोसाइटी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आइएमए भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं की जांच के साथ यथा संभव दवा भी दी गई।इस आयोजन में पटना के चिकित्सकों के साथ स्थानीय प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सविता रुंगटा के नेतृत्व में अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह एसीएमओ डा के एन सिन्हा, आइएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, डॉक्टर मीना सामंत, अध्यक्ष गायनी पटना, डॉक्टर रूपा गोस्वामी,डा रूपम,डा संगीता सिंह,डा सविता रुंगटा ,डा विभा कुमारी आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। तत्पश्चात शाल ओढ़ाकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।
उद्घाटन के बाद डॉक्टर के एन सिंहा ने कहा कि यह शिविर महिलाओं को स्वस्थ रखने का सार्थक पहल है। महिलाएं सृष्टि की आधार स्तंभ है। ये स्वस्थ रहेंगी तो परिवार ,बाल बच्चे स्वस्थ रहेंगे ।समाज और राष्ट्र को स्वस्थ बनायेगी, जिस विकास और प्रगति की गति बढ़ेगी।सदर अस्पताल की ओर से मैंने दवा, नर्सिंग स्टाफ के साथ सेवा दे रहे हैं। मेरी शुभकामना हैं कि जिले की सभी महिलाएं स्वस्थ रहे।
संयोजक डा सबिता रुंगटा ने कहा की ये निशुल्क जांच शिविर महिलाओं के लिए समर्पित है। ज्यादातर महिलाएं परिवार बाल बच्चों के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं रखती है। जिसके कारण ठीक होने वाले छोटे-छोटे रोग भी बढ़कर घातक हो जाते हैं। इसलिए महिलाओं को स्वस्थ रखना जरूरी है, इन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनाना अनिवार्य है।यह चिकित्सकों की प्राथमिकता और नैतिकता होनी चाहिए है,और यही परोपकारिता हमारा धर्म भी है।डा मीना सामंत ने महिला मरीजों के प्रति अपनी सहानुभूति और संवेदना के साथ जांच में लगी रही और कहा कि रोग को छुपाए नहीं बल्कि चिकित्सक से जाकर मिले परामर्श ले और उचित इलाज करावे।डा संगीता सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ समय से उपस्थित रहकर मरीजों की जांच एवं मार्गदर्शन दिया।
डा रुमा गोस्वामी,डा रूपम सभी पटना से जाकर निःशुल्क मरीजों की सेवा कर चिकित्सक का धर्म निभाया।
डा रेखा अग्रवाल भी अपनी टीम के साथ जांच में लगी रही। इन्होंने बताया की मरीज के लिए बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड बी एम डी टेस्ट आदि की जांच की गई। कई दवा की कंपनियां जिसमें टोरेंट फार्मा ,सन फार्मा, मेदांता लैब,आराधीया ,कोरोना रेमेडीज आदि का प्रमुख सहयोग रहा।
कार्यक्रम के संचालन में सचिव डॉक्टर विवाह कुमारी सक्रियता से दिन भर लग रही ,अन्य सहयोगियों में डाएस के रुंगटा,डादिनेश प्रसाद सिंहा,डा बी पी सिंह,डा निर्मल कुमार सिंह ,डा जीतेन्द्र शुक्ला,तथा रेडक्रॉस के धर्मेन्द्र पांडे,प्रभात मिश्रा,सुमन कुमारी,उनीसा कुमारी, मनोज कुमार, वीर बहादुर, अमोद कुमार राजेश सिंह आदि रहे।

