RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

महेन्द्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अटेली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/अटेली(महेन्द्रगढ़)06 अप्रैल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार को अटेली की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रबी फसल की सरकारी खरीद का जायजा लिया, किसानों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी ने मंडी में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
किसानों की मांग पर डीसी ने खरीद के लिए मंडी में एक की बजाए दो प्वांइट बनाने के निर्देश दिए ताकि किसानों को ज्यादा देर तक इंतजार ना करना पड़े। उन्होंने बरसात की संभावना देखते हुए अधिकारियों को यहां पर पर्याप्त मात्रा में तिरपाल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
उन्होंनेे किसानों से भी आह्वान किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर तथा साफ करके मंडी में लाएं। सरसों में 8 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान डीसी ने किसान कैंटीन के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद डीसी ने वेयर हाउस का भी दौरा किया। यहां पर उन्होंने और अधिक ट्रक व लेबर लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अनाज मंडी में बिजली, पानी शौचालय सहित तमाम तरह की सुविधाएं होनी चाहिए।
इस मौके पर एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह व सचिव सुनिता के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

उतराखंड:राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में मतगणना की सभी तैयारी पूर्ण :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय जोगदंडे

rktvnews

गढ़वा जिला प्रशासन अवैध खनन पर सख्त, टास्क फोर्स बैठक में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के चिकित्सक के मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बनने पर खुशी व्यक्त।

rktvnews

अमृत_भारत_स्टेशन_योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया शिलान्यास!जश्न के माहौल में जनता ने दी बधाई और खूब हुआ जय घोष।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल के मुख्यातिथ में राजभवन में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव-2025 कार्यक्रम।

rktvnews

राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment