RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दरभंगा:दोनार चौक के होटल सत्कार से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

दरभंगा/बिहार 01 नवंबर। श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन के निर्देशानुसार दरभंगा सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोहन कुमार के नेतृत्व में दरभंगा नगर निगम अन्तर्गत विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में मंगलवार को धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया।
सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा *दोनार चौक के होटल सत्कार* से *एक बाल श्रमिक* को विमुक्त कराया गया।
श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा आज लोहिया चौक से दरभंगा टावर होते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार चौक स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।
उल्लेखनीय है कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में सघन जाँच अभियान संचालित करती है तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जाती है।
उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में कुशेश्वरस्थान, सिंहवाड़ा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ आश्रय ट्रस्ट स्वयंसेवी संस्था के सदस्य निवेश कुमार, प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम एवं अन्य शामिल थे।

Related posts

भोजपुर में हुआ “अस्मिता महिला टेनिस बाल क्रिकेट” प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन :जनपद बागपत में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

जयपुर:बच्चों को दृष्टिगत रखकर हो योजनाओं का क्रियान्वयन:शासन सचिव

rktvnews

गिरिडीह:वित्तीय समावेशन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की विशेष पहल : क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची का गिरिडीह आगमन एवं हरला पंचायत में समावेशन शिविर का दौरा।

rktvnews

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी अधिकारियों ने 7.85 करोड़ रुपये की जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया; चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार।

rktvnews

गंगा दशहरा: सेल्फी बनी मौत का कारण😟

rktvnews

Leave a Comment