RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:ब्राजील के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय ऐतिहासिक एवं कलात्मक धरोहर संस्थान के अध्यक्ष ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)07 अगस्त।ब्रिक्स (BRICS) 2026 (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) के अंतर्गत भारत आगमन के अवसर पर ब्राजील के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय ऐतिहासिक एवं कलात्मक धरोहर संस्थान (National Historic and Artistic Heritage Institute) के अध्यक्ष डेवेसन इज़राइल आल्वेस गुस्माओ (Mr. Deyvesson Israel Alves Gusmão) ने आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल का भ्रमण किया। उनके साथ ब्राजील के संस्कृति मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के महा-समन्वयक विनीसियस ग्युर्टलर (Mr. Vinícius Gürtler) भी उपस्थित रहे।

मानव संग्रहालय के कुम्हार पारा प्रदर्शनी परिसर में अतिथियों का स्वागत संग्रहालय की सहायक क्यूरेटर डॉ. सोमा किरो द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान संग्रहालय की सुश्री गरिमा आनंद ने उन्हें संग्रहालय की विभिन्न प्रदर्शिनियों एवं उनकी सांस्कृतिक विशेषताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने संग्रहालय की मुक्ताकाशीय हिमालयी ग्राम प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हिमालयी क्षेत्र की भूकंप-रोधी पारंपरिक स्थापत्य शैली और स्थानीय ज्ञान-परंपराओं में विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने पर्वतीय समुदायों की पारंपरिक निर्माण तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने संग्रहालय के वीथी संकुल स्थित आंतरिक दीर्घाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने भारत और ब्राजील की सांस्कृतिक परंपराओं, लोक जीवन, शिल्प, सामुदायिक विरासत तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों में विद्यमान अनेक समानताओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने दोनों देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मानव सभ्यता की साझा धरोहर बताते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

भ्रमण के समापन पर ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा समुदायों की सक्रिय सहभागिता के साथ भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक ज्ञान एवं विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रस्तुतीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा संग्रहालय की अवधारणा एवं प्रदर्शनी विन्यास को अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायी बताया।

Related posts

देहरादून : मुख्यमंत्री ने कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया।

rktvnews

जाति गणना पर संंघ-भाजपा की पल्टी।

rktvnews

सेबी, एनआईएसएम और आईआईसीए ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ईएसजी और पूंजी बाजार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर: आरा में 23 जुलाई को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा,की गई बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. भातखंडे व पं. पलुस्कर स्मृति समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की भावी महिला मतदाता एवं 17-19 आयु वर्ग के मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 की उपलब्धता के बिन्दु पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment