RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय में बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)08 अगस्त।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत गत 05 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने की सुविधा के लिए आज 08 अगस्त और कल 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

15 अगस्त को मतदान केंद्रों पर ग्राम सभा का आयोजन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इसके पश्चात दावा एवं आपत्ति का चरण प्रारंभ होगा। मतदाताओं की सुविधा को लेकर 15 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे इन विशेष शिविरों और ग्राम सभा का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने व विवरण अद्यतन कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इसके अलावा दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने हेतु 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय कैम्प का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ (Home to Roll Verification) का कार्य संचालित किया जाएगा। वही दिनांक 04.09.2026 तक एक परिवार-एक साथ (फैमिली टुगेदर) स्टीकर सभी घरों में बी०एल०ओ० द्वारा चिपकाया जायेगा। आगे बैठक के दौरान सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों से अपील की गई कि अपने स्तर से भी विशेष अभियान एवं दावा आपति के दौरान मतदान केन्द्रवार कार्यों एवं आयोजित होने वाले ग्रामसभा में सहयोग प्रदान करे, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने दावा आपतियों को उक्त अवसर पर प्रस्तुत कर सके। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदाधिकार से वंचित नहीं रहे, इसके लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान त्रुटि रहित एवं समावेशी मतदाता सूची के निर्माण हेतु राजनीतिक दलों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सदस्य, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा सदर अस्पताल, नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार।

rktvnews

चतरा:जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:“द वेगन चॉइस” विषय पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरफ्तार वारंटी गये जेल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 मई 24

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने बीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment