ग्रामीण इकोनॉमी को समझने के लिए जिला विद्यार्थियों के लिए केस स्टडी के रूप में काम कर सकता है : उपायुक्त मोनिका गुप्ता
नारनौल/हरियाणा 4 अक्टूबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने कहा कि महेंद्रगढ़ एक ऐतिहासिक जिला है। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती-बाड़ी व पशुपालन है। ग्रामीण इकोनॉमी को समझने के लिए यह जिला विद्यार्थियों के लिए केस स्टडी के रूप में काम कर सकता है। उपायुक्त आज लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से आए विद्यार्थियों के दल को संबोधित कर रही थी।
सहायक प्रोफेसर डॉ. अंकित केसरवानी के नेतृत्व में पहुंचा यह दल कृषि, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जिला में भ्रमण करके जानकारी प्राप्त करेगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जल कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे तथा उनका अवलोकन करेंगे।
डीसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला महेंद्रगढ़ राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है।

यहां पर कम पानी वाली फसलें लगाई जाती हैं। कृषि क्षेत्र को लेकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाते हुए यहां के किसान समृद्ध हो रहे हैं।
उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को सभागार भवन में ले जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी का परिचय करते हुए कहा कि देश की महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों में से एक आईआईएम रोहतक में 70 फ़ीसदी से अधिक सीटों पर बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर सहायक प्रोफेसर डाॅ. अंकित केसरवानी ने डीसी को आईएमएम से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वही मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिवाकर कुमार ने जिला मेंं चल रहे फ्लैगशिप कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

ग्रामीण इकोनॉमी को समझने के लिए जिला विद्यार्थियों के लिए केस स्टडी के रूप में काम कर सकता है : उपायुक्त मोनिका गुप्ता