RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में केसठ प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

बक्सर/बिहार 16 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में केसठ प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीण जनता को विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा अपना विचारों/अनुभव को जिला पदाधिकारी के समक्ष साझा किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा नल जल योजना, राशन कार्ड का निर्माण एवं अन्य विषयों पर उठाए गए मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र दिया गया। जिनके नाम निम्नवत है:- दीदी अधिकार केंद्र अंतर्गत अनिता देवी एवं हीरामति देवी को 10 लाख का चेक, 02 जीविका दीदी को जीविका अधिकार केंद्र के लिए 05 लाख का चेक, पोषण उद्यमी अंतर्गत सदरून निशा एवं दौलतो देवी को डमी चेक, प्रगतिशील किसान अंतर्गत कन्हैया तिवारी बैजनाथपुर एवं बृजमोहन सिंह केसठ, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी केसठ अभिषेक कुमा, कौशल विकास अंतर्गत गीता कुमारी एवं सृष्टि कुमारी एवं कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत 08 लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
केसठ प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर कुल 23 आवेदन/सुझाव प्राप्त हुए। जिसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ आम जनों को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी।

Related posts

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया, प्रशांत किशोर बोले – नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण करने उपायुक्त अबु इमरान पहुँचे सिमरिया व टण्डवा प्रखण्ड।

rktvnews

राजस्थान:राज्य स्तरीय आरोग्य मेला-2025 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय ने अपने टॉपर्स छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:राजा राम की न्याय -प्रणाली लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी थी : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment