RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

अगर मेरे मां बाप भी यही सोचते तो एक आईएएस की हत्या हो चुकी होती:मोनिका गुप्ता

जिला स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/हरियाणा 4 अक्टूबर। समाज में लड़का व लड़की में भेदभाव करना बहुत ही शर्म की बात है। किसी भी धर्म में भ्रूण हत्या करना सबसे बडा पाप होता है। अगर मेरे मां बाप भी यही सोचते तो एक आईएएस की हत्या हो चुकी होती। जो मां-बाप भ्रूण हत्या जैसा पाप करते हैं वे किसी न किसी प्रतिभा का गला घोंट रहे होते हैं। इस भेदभाव को मिटाने में अकेले सरकार कुछ नहीं कर सकती, जब तक पूरा समाज साथ ना दे। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे खराब लिंगानुपात वाले 50 गांवों के सरपंच, पंच, नंबरदार, चौकीदार, आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्क, हेल्पर तथा सुपरवाइजर शामिल रहे।
डीसी ने कहा कि जिस प्रकार देश के बॉर्डर की रक्षा जवान करता है, उसी प्रकार हमें समाज में बेटियों की रक्षा करने के लिए सबको आगे आना होगा। सरकार लिंग अनुपात को लेकर लगातार कड़े कदम उठा रही है। इस कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरुरी है। हमें इस भेदभाव को मिटाने के लिए मिशन मोड पर कार्य करना है।
कार्यक्रम के दौरान विभागों के अधिकारियों ने लड़कियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने गांव सेका, गहली तथा कोटिया के जनप्रतिनिधियों तथा आशा वर्कर व आंगनवाडी वर्कर को सम्मानित किया। इन गांवों में पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक सेक्स रेश्यो क्रमशः 2500, 1500 तथा 1571 रही है। साथ ही उपायुक्त ने नागरिकों को अपनी बेटियों को समान अवसर देने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली ने भी अपने कार्यक्रमों के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। मंच संचालन डॉ पंकज गौड़ ने किया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला रेड क्रॉस के सचिव महेश गुप्ता के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

नुक्कड़ नाटक पेश करने वाली आंगनवाडी वर्करों को किया सम्मानित

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में नारनौल शहर की आंगनवाडी वर्करों ने अपने नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में हो रहे इस भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया। इस नाटक में एक अजन्मी बच्ची ने परिवार के सभी सदस्यों को सपने के माध्यम से झकझोरा कर रख दिया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए। उपायुक्त ने इस अदाकारी से खुश होकर इन आंगनवाडी वर्करों को सम्मानित किया।

रेड क्रॉस व डीआईपीआरओ कार्यालय ने निकाली जागरूकता रैली

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज सभागार भवन से जिला रेड क्रॉस समिति की ओर से आयोजित जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरुकता रैली का समापन विभिन्न मार्गो से होते हुए बाल भवन में हुआ। इस दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के वाहन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन चलाए गए।

लिंग जांच की सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त

लिंग जांच पीएनडीटी एक्ट के तहत एक दंडनीय अपराध है। कोई भी व्यक्ति लिंग जांच करने वाले डॉक्टर व करवाने वाले या उकसाने वाले के बारे में उपायुक्त या सिविल सर्जन को जानकारी दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। डीसी ने बताया कि डीसी आफिस में कल से एक बाक्स लगाया जाएगा। कोई भी नागरिक इस बाक्स में सूचना रख सकते हैं। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

महिला अत्याचार व शोषण की हेल्पलाइन नंबर 181 पर करें शिकायत

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अत्याचार और शोषण के खिलाफ महिलाओं को मनोवैज्ञानिक और यथासंभव कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 शुरू की है। इस पर कोई भी महिला अत्याचार व शोषण की शिकायत कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से दिए जाते हैं 5 व 6 हजार

इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती हुई महिला को अच्छा स्वास्थ्य और सही खान-पान के लिए सरकार की ओर से दो किस्तों में पहली संतान बेटा बेटी के जन्म पर योग्य महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से 5 हजार रुपए की राशि दी जाती है। दूसरी संतान केवल बेटी के जन्म पर योग्य महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से 6 हजार रुपए की राशि दी जाती है।

अनुसूचित जाति, विमुक्त एवं टपरीवास जाति (बीपीएल परिवार ) को लड़की के विवाह पर दिए जाता है 71 हजार रुपए कन्यादान

हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग के परिवारों को उनकी पुत्री के विवाह पर कन्यादान प्रदान किया जाता है। बशर्ते लाभ प्राप्त करने वाला परिवार बीपीएल परिवार हो या उनके परिवार की कुल पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रूपए से कम हो। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, विमुक्त एवं टपरीवास जाति (बीपीएल परिवार ) को लड़की के विवाह पर 71 हजार रुपए कन्यादान राशि दी जाती है। सभी वर्गों की विधवा, बेसहारा महिलाएं व अनाथ लड़कियां जिनका (बीपीएल परिवार या वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए से कम है उनको 51 हजार रुपए कन्यादान राशि दी जाती है। इसके अलावा महिला खिलाड़ी व अनुसूचित जाति, विमुक्त एवं टपरीवास जाति (बिना बीपीएल परिवार) सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग बीपीएल परिवार व बिना बीपीएल परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लख रुपए से कम है उनको लड़की के विवाह में 31 हजार रुपए कन्यादान राशि दी जाती है।

केवल लड़की वाले दंपति को दी जाती है लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण, अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा की ओर से इस योजना के तहत जो माता-पिता जिनके संतान केवल लड़की हैं लड़का ना हो तथा ना ही कोई लड़का गोद लिया हुआ हो इन माता-पिता की उम्र दोनों में किसी एक 45 वर्ष से 59 वर्ष तक हो तथा हरियाणा के स्थाई निवासी हो तथा इनकी सालाना आय 2 लाख रुपए से कम हो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन लड़कियों की माता द्वारा किया जाएगा यदि माता न हो तो उस स्थिति में पिता द्वारा आवेदन किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

इंदौर स्वच्छता के साथ अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में शोकसभा! भूतपूर्व कुलसचिव गंगाजलीवाले और शास्त्रीय संगीत के सरताज राशिद खान को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान!अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग।

rktvnews

राजस्थान:बजट 2025—26 में राजस्थान पर्यटन को लगेंगे पंख, कला संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा! आईफा अवार्ड्स के आयोजन से होगी विश्व स्तरीय ब्रांडिंग, बजट में ग्रामीण पर्यटन को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस नेता की याचिका पर 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment