RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कालेज के बीसीए एवं कोडिंग एज टेक्नोलॉजी, पटना द्वारा सेमिनार आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल। मंगलवार को को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के बीसीए विभाग एवं कोडिंग एज टेक्नोलॉजी, पटना (स्टार्टअप इंडिया) द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कोडिंग एज टेक्नोलॉजी, पटना के टेक्निकल मार्केटिंग हेड मो.अर्श आलम उपस्थित रहे । छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी ने उनको इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में उचाईयों पर स्थापित होने की शुभकामना दु साथ ही साथ कड़ी मेहनत एवं टेक्निकल गुण सीखने के लिए प्रेरित की। समन्वयक डॉ शिखा अवस्थी ने बी सी ए की छत्राओं को अकादमिक प्रोजेक्ट, रिसर्च वर्क एवं उनसे होने वाले भविष्य में लाभ को बताया।मुख्य वक्ता मो.अर्श आलम ने छात्राओं को सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री डेवलपमेंट में प्रयोग होने वाले टेक्नोलॉजी, रिज्यूम एवं प्रोफाइल का जॉब सर्च में प्रभाव, एवं स्टार्टअप के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया। मंच संचालन छात्राएं अदिति एवं रिम्स ने किया। निकिता, रितिका, साक्षी, मनीषा अदिति सिंह, प्रज्ञा को प्रश्नों के बेहतर जवाब के लिए विशेष सर्टिफिकेट से सम्मानित करेगा कोडिंग एज टेक्नोलॉजी।* कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन बीसीए के शिक्षक राघवेंद्र नारायण विकास ने किया।

Related posts

हरित योग’ व्यक्तिगत और भूमंडलीय स्वास्थ्य दोनों को पोषित करता है: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

रांची:जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : कर्मवीर सिंह

rktvnews

क्या नारायण गुरु सनातन धर्म का हिस्सा हैं?

rktvnews

झारखंड:विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment