RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड ई-खरीद में अग्रणी।

नई दिल्ली/19 अक्टूबर।पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के ई-खरीद प्रदर्शन का विश्लेषण सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) से खरीद में वृद्धि के रुझान को दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक जीईएम के माध्यम से निरंतर वृद्धि देखने को मिली, यह सार्वजनिक खरीद इकोसिस्टम में जीईएम के उल्लेखनीय बदलाव को रेखांकित करता है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक जीईएम के माध्यम से ई-खरीद में लगातार वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में, इसने कुल 477 करोड़ रुपये की ई-खरीद की सुविधा प्रदान की, जो चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बढ़कर 28,665 करोड़ रुपये हो गई है। कुल खरीद में से जीईएम के माध्यम से खरीद का प्रतिशत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 0.49 प्रतिशत से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 (15 अक्टूबर 2023 तक) में 72 प्रतिशत हो गया है।
15 अक्टूबर, 2023 तक, कोयला मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में जीईएम से खरीद के लक्ष्य को पार कर लिया है जो 39,607 करोड़ रुपये की कुल खरीद में से 28,665 करोड़ तक पहुंच गया है।
कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड क्रमशः सभी मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच जीईएम के माध्यम से ई-खरीद में अग्रणी हैं, जो सार्वजनिक खरीद इकोसिस्टम में एक उल्लेखनीय बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं।

Related posts

राजस्थान:हनुमानगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले को दी सौगात 100 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का किया शिलान्यास।

rktvnews

डोमिसाइल नीति को वापस लेने और शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 में संशोधन को लेकर जनाधिकार पार्टी का धरना।

rktvnews

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कल आयोजित होने वाले क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल भ्रमण।

rktvnews

देश के सहकारी ढांचे को सुदृण करने हेतु उठाए गए कई कदम

rktvnews

जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा-2025 मनाया।

rktvnews

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच वर्तमान रोपवे के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

Leave a Comment