RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं द्वारा महिला कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)3 अक्टूबर। स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत आज 3 अक्टूबर 23 को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में सफाई का कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 1 और यूनिट 2 के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एन एस एस के समन्यवक प्रो विकास चंद्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुप्रिया झा एवं डॉ राखी सिन्हा ने किया।
स्वयं सेविकाओ का हौसला बढ़ते हुए प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने कहा की स्वच्छता जीवन की प्रारंभिक और आवश्यक सिख घर से देखने और करने की मिलती है।इसका
पालन करने वाले लोग स्वस्थ और दीर्घायु रहते हैं। जो व्यक्ति साफ-सफाई रखता है उससे बीमारियाँ कोसों दूर रहती हैं और घर में लक्ष्मी का वास रहता है।।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश स्वच्छता का श्रमदान कर रहा है। देश में एक दिन ,एक साथ,एक समय, स्वच्छता अभियान में करोड़ों लोग जुड़कर इसके साक्षी बने।
मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के एन एस एस के समन्वयक डॉक्टर विकास चंद्रा ने बताया की स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।स्वच्छता से तन और मन दोनों में खुशी मिलती है।महात्मा गांधी ने कहा था स्वच्छता मनुष्य को भगवान के करीब ले जाती है इसलिए इसे दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी और छात्राओं के साथ साथ एन एस एस स्वयं सेविकाओं में बंटी कुमारी, सिम्मी कुमारी, अंशु पांडे, गोल्डी कुमारी, माधुरी कुमारी, अदिति कुमारी, अंकिता तिवारी, प्रियांशु मिश्रा, ज्योति प्रकाश, आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

राष्ट्रीय लोक जनता दल बनायेंगे-उपेंद्र कुशवाहा

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न,जिलाधिकारी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ-शिशु सुरक्षा, फाइलेरिया उन्मूलन एवं पूर्ण टीकाकरण पर दिया विशेष जोर।

rktvnews

जिला परिषद बक्सर के अधीनस्थ पड़ने वाली भूमि की जमाबंदी कराने संबंधी बैठक।

rktvnews

सारण:अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 पीएचसी का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

व्यंग्य:गोडसे को आने दो🤪

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment