RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने मनाया स्थापना दिवस।

आरा/भोजपुर 3 अक्टूबर। आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी का दूसरा स्थापना दिवस खिलाड़ियों द्वारा मनाया गया।एक प्रेस रिलीज में अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह ने बताया कि एकेडमी 2 साल पहले 2021 में 3 अक्टूबर को बड़ी ही धूमधाम से खोला गया था आज 2 साल पूरा होने पर केक, मिठाई और रंग गुलाल उड़ा कर वर्षगांठ मनाया गया ।केक काटने से पूर्व एक छोटा सा येलो और प्रदर्शनी मैच कराया गया जिसमें येलो की टीम ने ऑरेंज टीम से 5 के मुकाबले 6 गोल से जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस समारोह में उपस्थित लगभग 100 से ऊपर खिलाड़ी व अभिभावक ने हिस्सा लिया।इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लाल बहादुर लाल जी थे। मैच शुरू होने से पहले झंडा तोलन किया गया जिसमें एकेडमी के सचिव द्वारा झंडा फहराया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित अकादमी के अध्यक्ष अनिल तिवारी, अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद खान,उपाध्यक्ष तुरावन कुमार सिंह, उपसचिव आशीष कुमार और दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे ! अंत में धन्यवाद ज्ञापन एकेडमी के संस्थापक विनीत गौतम ने किया और कहा इस तरह की आयोजन बच्चों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

Related posts

भोपाल:मेक इन इंडिया के तहत भोपाल जिले में EMC 2.0 परियोजना की स्थापना की स्वीकृति।

rktvnews

राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किये।

rktvnews

FUTAB का आरोप विश्वविद्यालयों द्वारा सरकार को अद्यतन डीए/डीआर मांगें भेजने में ढिलाई बरतने के कारण विश्वविद्यालयों को जून माह का वेतन एवं पेंशन अनुदान मिलने में हो सकती है देरी।

rktvnews

राजस्थान:बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024।

rktvnews

एनएचपीसी ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘ज्ञानांकन – द बिजनेस क्विज’ का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment