RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बागपत में 1500 लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में सामूहिक योग अभ्यास कर दिया संदेश करो योग रहो निरोग।

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

आंध्र प्रदेश से आयोजित  प्रधानमंत्री  के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है।

जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों व आम जनमानस ने एक साथ किया सामूहिक योग।

11 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद स्तर, विभिन्न ब्लॉक, ग्राम व तहसीलों पर भी हुआ संपन्न।

योग शक्ति से सभी को परिचित कराया।

योग में आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश) 21 जून।भारतीय ऋषि परंपरा के बाहर योग को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित करने का कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है पूरा देश में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह 15 जून 2025से लेकर 21 जून 2025 योग सप्ताह कार्यक्रम संचालित किए गए ।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा आँध्र प्रदेश में समुद्र तट पर किए गए योगाभ्यास एवं उद्बोधन का सीधा प्रसारण सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योगशाला में उपस्थित1500 लोंगो के जन समूह ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को विस्तार पूर्वक से सुना और देखा व अपने जीवन में नित्य प्रतिदिन योग करने का प्रण किया।
आज 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग के अवसर पर जनपद बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत के खेल मैदान में 21 जून2025 आज 15000लोगों ने योगाभ्यास किया प्रातः 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने आम जनमानस ने योग शाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जनपद के सभी विभागों के समन्वय से आयोजित इस भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर योग अभ्यास किया ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में आज 11वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘सामूहिक योगाभ्यास’ में सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ,संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार ,जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी, सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान व योग दिवस के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी खाद रसद आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ,जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने धन्वंतरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कॉलेज परिसर में सभी के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और सभी को प्रतिदिन योग करने के लिये प्रेरित किया। सांसद डॉ राजकुमार सागवान ने कहा योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है मजबूत रखता है योग हमें प्रतिदिन करना चाहिए हमारे जो वर्षों की परंपरा है उसे विश्व में भारत की एक परंपरा को नया स्थान मिल रहा है ऋषि मुनियों का योग एक संस्कृति का हिस्सा है उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन योग अभ्यास आवश्यक कराया जाए जिससे कि बच्चे स्वस्थ रहें मजबूत रहे और उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी योगी के माध्यम से हो सके जब शरीर अच्छा होगा तभी विकास अच्छा होगा मानसिकता अच्छी होगी मन को शांति मिलेगी ।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है योग हमें जोड़ता है योग हमें अपार ऊर्जा देता योग करने से और हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद अर्पित किया कि उन्होंने योग को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया।
भारतीय दर्शन का आधार यह सूक्ति पूरे विश्व को सुखी होने की कामना के साथ, निरोग रहने का भी संदेश देती है, इसी दर्शन की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करने हेतु ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ का शुभारंभ किया गया, निश्चित रूप से भारतीय दर्शन ने योग को प्रतिपादित कर इस भौतिकवादी विश्व को सुखी और स्वस्थ्य रहने हेतु अप्रतिम उपहार दिया है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीवभाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निजी आत्मस्वरूप में स्थापित हो जाये। योग करना मतलब एक जुट करना या एकत्रित करना। योग में आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है।अपने शरीर के प्रति अलर्ट रहें उसे मजबूती दे शारीरिक बौद्धिक मानसिकता सभी योग करने से अच्छी रहती हैं। मंत्री ने कहा भौतिकवादी युग में यह ‘‘योग‘‘ ही है जो व्यक्ति को स्वस्थ्य और तनाव मुक्त रख सकता है
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग के संदेश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग करना चाहिए यह योग से स्वस्थ शरीर रहता स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और सकारात्मक सोच मिलती है आज जनपद के विभिन्न ब्लॉक, ग्राम व तहसीलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया , जिसमें समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बढ़-बढ़कर प्रतिभाग किया गया।
सामूहिक योग अभ्यास योग प्रशिक्षक हर्ष भारद्वाज द्वारा किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चलकर योग अभ्यास में प्रतिभाग किया।
आयुष विभाग में जिला प्रशासन के नेतृत्व में 11 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया योग प्रशिक्षकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव , अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पकंज वर्मा ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, अधिशासी अधिकारी बागपत के के भड़ाना परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ,जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता ,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर अमरचंद वर्मा ,ज्योति शर्मा ,भावना सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बिजली चोरी में 5 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया जुर्माना

rktvnews

राइजिंग राजस्थान राज्य की असीम संभावनाओं को साकार करने की दिशा में कदम : उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के तहत ₹1408.36 करोड़ की 273 विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

पटना:भारत की स्त्री-चेतना का प्रतिनिधित्व करती हैं मृदुला सिन्हा,हरिवंश राय बच्चन के साहित्य में दर्शन और उल्लास : डॉ सुलभ

rktvnews

राष्ट्रपति ने गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment