
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 अप्रैल।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बेला में मां काली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जल भरी शोभा यात्रा में शामिल होते हुए राजद नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने कहा कि इस यज्ञ से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है। सभी एकाग्रता पूर्वक ध्यान ध्यान लगाकर भक्ति भाव में शाराबोर हजारों महिला पुरुषों के जलभरी शोभा कलश यात्रा में शामिल होना इस बात का प्रमाण हैं।सभी भक्ति पूर्ण माहौल का में शामिल हो यज्ञ की शोभा बढ़ा रहे हैं। गांव के सभी युवा नौजवान बुजुर्ग अपना अपना योगदान देकर इस यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
रघुपति यादव ने कहा कि इस भक्ति पूर्ण आयोजन से पूरे क्षेत्र में भाईचारा आपसी सौहाद्र ,एकता प्रेम एक दूसरे के प्रति समर्पित भावना जन सेवा की हमेशा बनी रही यही मेरी कामना है।उन्होंने सामाजिक संदेश देते हुए ईश्वर के प्रति श्रद्धा को कभी नहीं खोने की बात कही।
विदित हो कि यज्ञ आयोजन हेतु जलभरी शोभा यात्रा में बेला से पैदल सभी महिलाएं, पुरुषो, श्रद्धालुओं सरैया घांघर परशुरामपुर होते हुए महुली गंगा घाट पहुंचे ।वेद मंत्र उच्चारण के साथ गंगा स्नान कर कलश में पानी लेकर वापस यज्ञ साला पहुंचे।
