RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व.कैलाशपति मिश्र के जन्मजयंती शताब्दी समारोह की तैयारी हेतु बैठक और प्रेस वार्ता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)3 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व.कैलाशपति मिश्र के जन्मजयंती शताब्दी समारोह की तैयारी हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार प्रांतीय संयोजक सह विधानपार्षद अनिल कुमार शर्मा ने बैठक मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी की जन्म जयंती की सौ वर्ष पूरा होने पर भाजपा द्वारा 05 अक्टुबर को बापू सभागार पटना मे जन्मजयंती शताब्दी समारोह मना रही है। उक्त कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी पटना आ रहे है। उक्त समारोह मे भोजपुर जिला से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो।इसकी तैयारी को लेकर बूथ स्तर से जिला स्तर तक कार्यकर्ता विभिन्न साधनो से पटना पहुँचे।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कैलाशपति मिश्र जी की जन्मजयंती शताब्दी समारोह मे भोजपुर जिला से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पटना पहुँचेगे।इसके लिए सभी मंडलो मे तैयारी की जा रही है और जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर से लगे हुए है।
वहीं बड़़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़हरा विधानसभा के सभी पाँचो मंडलो से विभिन्न माध्यमो से कार्यकर्ता समारोह मे शामिल होंगे। जिले भर के कार्यकताओ के लिए भोजन की भी ब्यवस्था की गई है।
बेठक मे दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। बैठक मे सूर्यभान सिंह,ई.धीरेन्द्र सिंह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,,मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,रमेश कुमार कर्ण,निशांत सिंह सेंगर,पुजा सिंह,कुंदन सिंह तोमर,प्रहलाद राय, रामदिनेश यादव,मणीशंकर सिंह,हरेन्द्र सिंह,दीपक सिंह,रमेश सिंह,संतोष सिंह,आलोक अंजन,प्रदुम्न सिंह,शशि शेखर स़िह सहित मंडल प्रभारी आदि थे।

कैलाशपति मिश्र जन्मजयंती शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय मे 05 अक्टुबर को पटना मे होने वाले कैलाशपति मिश्र जन्मजयंती शताब्दी समारोह को लेकर एक प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दक्षिण बिहार प्रांतीय संयोजक सह विधानपार्षद अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पाँच अक्टुबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।उक्त समारोह बापू सभागार पटना मे हो रहा है। उक्त समारोह मे बूथ अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र प्रभारी,मंडल पदाधिकारी,मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, सक्रीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। उक्त समारोह मे शामिल होने की तैयारी भोजपुर जिला सहित पूरे बिहार मे किया जा रहा है। भोजपुर जिला से कार्यकताओ की संख्या बहुतायत रहेगी।
प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह शामिल थे।

Related posts

छपरा:”जीवन में अगर कुछ करना है तो लक्ष्य निधारित करें और अमल करें” : जिलाधिकारी

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर, अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरुओं को समर्पित किया, ” मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ”

rktvnews

भोजपुर: 9 मार्च की लोक अदालत को ले की गई विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बच्चों को गुणवतापूर्ण भोजन कराएं मुहैया : जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

दुमका:सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment