RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्ष्ता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार) 24 अगस्त।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्मन्न कराने के लिए आप सभी शांति समिति के सदस्यों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। आपका सहयोग हमलोगों को सबल बनाता है। पर्व/त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए थाना, अनुमंडल और जिला स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष का संचालन होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि शांति और सौहार्द वातावरण के रास्ते से ही जिले का विकास होता है। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति करेंगे एव। जिन सड़कों से जुलूस निकाली जायेगी वहां के विद्युत तार की उॅचाई को सुव्यवस्थित करेंगे। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को मेला स्थलों पर पेय जल, पानी टैंकर की सुविधा और कार्यपालक पदाधिकारी को नगर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिये।
दोनों पर्वों को देखते हुए संवेदनशील और क्रियाशील रहने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष 24.08.2024 अगस्त से त्योहार समाप्ति तक क्रियाशील रहेगा। अफवाह और भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया पर भी जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी संवेदनशील रहेंगे. शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करें। दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। शांति समिति के सदस्य जुलूस के समय शांति व्यवस्था कायम करने में अपेक्षित सहयोग करें।
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार 2024 को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए शांति समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण और उल्लेखणीय सुझाव दिये।

Related posts

बिहार:डॉ० ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का सिविल कार्य 80% पूर्ण, जल्द बनकर होगा तैयार: मंत्री सुमित कुमार सिंह

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

वैज्ञानिक पहलुओं से भी महत्वपूर्ण है होली ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित!भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश।

rktvnews

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट को लेकर हुई कार्यशाला!स्थानीय फिल्मकार, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, चित्रकारों सहित कई कोटि के कलाकारों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अलवर में किया विकास कार्यों का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment