RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चरपोखरी थाने के रात्रि गस्ती दल ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस किया बरामद।

बरामद देसी कट्टा

आरा/भोजपुर 03 जुलाई। आज तड़के चरपोखरी थाने के गस्ती दल ने एक संदिग्ध की गिरफ्तारी कर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया।
इस संबंध में चरपोखरी थाने द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया की आज तड़के प्रातः 3 बजे पुलिस अवर निरीक्षक चरपोखरी थाना प्रभारी संजय कुमार सिन्हा एवं सहायक अवर निरीक्षक हरिवंश सिंह सशस्त्र बलों के साथ रात्रि गस्ती पर थे और गस्ती के दौरान गड़हनी पिकेट के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति से थानाध्यक्ष द्वारा पूछताछ के दौरान संतोष जनक जवाब नही मिलने के कारण उसे पुलिस अभिरक्षा में रख पूछताछ पर अपने घर अवैध हथियार रखे जाने की बात कही गई और उसके निशानदेही पर उसके घर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस को बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गड़हनी के बर मोहल्ला वार्ड संख्या 7 के निवासी एखलाख अहमद का पुत्र है।इस संबंध में चरपोखरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

गिरीडीह:कफ सिरप के सेवन से बच्चों के प्रभावित होने की खबरों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त

rktvnews

झारखंड: चतरा: प्रवर्तन एजेंसियों के जिलास्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:एनएमपीजी महाविद्यालय में खेल सप्ताह का शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:वैदिक रीति से मना गृहस्थ गुरु डॉ शशि बाबा का 25वाँ विवाह वर्षगांठ महोत्सव।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा युवाओं ने गंगा घाट की सफाई की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment