RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिले में ऑनलाइन भरे जायेंगे ई-संकल्प पत्र, हनुमानगढ़ बना प्रदेश में नवाचार वाला पहला जिला!जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार ने ई-संकल्प सम्मान पत्र पोर्टल का किया विमोचन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने बुधवार को ई-संकल्प सम्मान पत्र का बटन दबाकर विमोचन किया। निर्वाचन विभाग ने विद्यार्थियों के माध्यम से संकल्प पत्र भरवाने के निर्देश दिए थे, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। ऑनलाइन से पहले संकल्प पत्र को ऑफलाइन भरवाने की व्यवस्था थी, जो बहुत जटिल और लंबी प्रक्रिया है। जिसमें आंकड़ों का संधारण करना भी जटिल था।
इसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार के प्रयासों से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की टीम ने संकल्प पत्र का ऑनलाइन ई-संकल्प सम्मान पत्र के रूप में zilahanumangarh.in पोर्टल पर विकल्प तैयार किया । जिसमें विद्यार्थी और आम नागरिक भी मतदान करने का संकल्प ले सकते है। ऑनलाइन संकल्प लेने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी कि तरफ से एक प्रमाण पत्र जारी होगा। जिसे डाऊनलोड किया जा सकता है। संकल्प पत्र को ऑनलाइन कर ई-संकल्प सम्मान पत्र के रूप में जारी करने वाला हनुमानगढ़ पूरे प्रदेश में पहला जिला बन गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जिले के अधिक से अधिक नागरिक एवं विद्यार्थी zilahanumangarh.in पोर्टल पर जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ लें और पोर्टल पर ई-संकल्प पत्र भरकर अपना ई- संकल्प सम्मान प्रमाण पत्र डाउनलोड करें। रूक्मणि रियार ने बताया कि ई-संकल्प पत्र का उद्देश्य आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करना और चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करवाना है ।
विमोचन के अवसर पर जिला कलक्टर सहित सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, स्विप सदस्य पदमेश सिहाग, प्रोग्रामर सतवीर सिंह, निर्वाचन शाखा से सूचना सहायक तरसेम सिंह, उत्कर्ष इत्यादि उपस्थित रहें।

ई-संकल्प पत्र को भरने कि प्रक्रिया

डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि ई-संकल्प पत्र को भरने के लिए सर्वप्रथम संकल्पकर्ता विद्यार्थी है या नागरिक यह चयन करना है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का चयन करने के पश्चात ब्लॉक व ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। अगर मतदान संकल्प पत्र भरने वाला विद्यार्थी है तो शैक्षणिक संस्थान का चयन किया जाएगा अन्यथा व्यवसाय का विकल्प भरा जाएगा। संकल्पकर्ता का नाम व पिता का नाम दर्ज करना होगा। संकल्पकर्ता अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी इसमें जोड़ सकता है, एड वॉटर पर क्लिक करने पर परिवार के सभी मतदाताओं के नाम तथा नंबर दर्ज कर उनका मतदान संकल्प पत्र भरा जा सकता है। इसी पोर्टल पर ब्लॉकवार और जिलावार कुल भरे गए मतदान संकल्प पत्र व मतदाताओं की संख्याएं प्रदर्शित कि गई है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया।

rktvnews

आयकर विभाग का ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तलाशी अभियान।

rktvnews

श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के चतुर्थ दिवस पर बोले आचार्य धर्मेन्द्र- संयममय जीवन ही उत्तम साधना हैं।

rktvnews

शहीद स्मारक में शहीदों के आंगन की मिट्टी डालकर सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

01 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार: अब बिजली बिल भुगतान पर बचत भी.. लाभ भी 🤓

rktvnews

Leave a Comment