RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शहीद स्मारक में शहीदों के आंगन की मिट्टी डालकर सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 अगस्त।राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी,स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के आंगन की मिट्टी अमृत कलश में लिया गया और उनके परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आरा विधानसभा क्षेत्र के जमीरा ग्राम के अमर शहीद रामकृत यादव,शहीद भोला राम मेहतर, जगवलिया निवासी शहीद देवी दयाल सिंह, पिपरा जयपाल निवासी स्वतंत्रता सेनानी सरदार रघुवीर सिंह के आंगन की मिट्टी को अमृत कलश में लिया गया और उनके परिजन जमीरा उपमुखिया रामपूजन यादव, राजकुमार राम,शिव कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर माननीय विधायक ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के लिए आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद की जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हैं। शहीदों के आंगन की मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री भारत माता के सपूत श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के वीर सपूतों की याद में शहीद स्मारक बनाने जा रहे है जिसमें मिट्टी को डाला जायेगा।हम अपने आप को कृतज्ञ मानते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने इस मिशन में कार्यकर्त्ताओं की सहभागिता, राष्ट्र निर्माण में शहीदों और सेनानियों के प्रति सम्मान के लिए सेवा की भूमिका तैयार किया। ऐसा दूरदर्शी राष्ट्र के प्रति सोच रखने वाले प्रधानमंत्री के जज्बे को सैल्यूट करते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव, अजय सिंह, सुशील कुमार मिश्र, दिनेश सिंह,रौबिन कुशवाहा,दिपक सिंह, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चन्द्रवंशी, गणेश सिंह पूर्व मुखिया, भोला जी मिश्र, योगेन्द्र सिंह सरपंच, अमर किशोर सिंह, विश्वामित्र नट, हरेंद्र चन्द्रवंशी, पिन्कु सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में 192 संदेश के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण किया गया प्रारंभ।

rktvnews

72वां मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बागपत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने जिले के चौरी और सिकरहट्टा थाने का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

बिहार: 6 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में होगा “विराट विश्व सनातन संस्कृति महाकुंभ”लाखों की संख्या में जुटेंगे सनातनी : अश्विनी चौबे

rktvnews

Leave a Comment