RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

आयकर विभाग का ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तलाशी अभियान।

नई दिल्ली/21 दिसंबर।आयकर विभाग ने 06.12.2023 को देशी शराब, अनाज आधारित शराब के निर्माण और बिक्री, विदेशी शराब की बॉटलिंग, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान चलाने के कारोबार में लगे एक समूह पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इस अभियान में ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों के 10 जिलों में फैले उनके 30 से अधिक परिसरों को शामिल किया गया। इस समूह का व्यापार रांची, झारखंड स्थित एक परिवार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। समूह के परिवार के सदस्यों में से एक रांची में रहने वाला राजनीतिक व्यक्ति भी है।
तलाशी अभियान के दौरान, दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए और उन्हें जब्त किया गया। जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से देशी शराब की बेहिसाब बिक्री के रिकॉर्ड, अघोषित नकदी प्राप्तियों के व्यवस्थित विवरण और बेहिसाब नकदी की आवाजाही के संदर्भों का पता चला है। समूह की व्यावसायिक गतिविधियों को देखने वाले मुख्य कर्मचारियों ने स्वीकार किया है कि तलाशी अभियान के दौरान मिली और जब्त की गई नकदी, समूह की बेहिसाब आय को दर्शाती है, जो इसकी कई व्यावसायिक संस्थाओं के माध्यम से जुटाई गई है। इसकी पुष्टि परिवार के एक सदस्य ने भी की, जो व्यवसाय में सक्रिय रूप से शामिल है। तलाशी अभियान के दौरान सामने आए तथ्यों से यह संकेत मिलता है कि यह समूह शराब कारोबार से अर्जित आय को बड़े पैमाने पर छिपाने में लगा हुआ है।
तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप 351 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी और 2.80 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य के बेहिसाब आभूषण जब्त किए गए हैं। इस नकदी का बड़ा हिस्सा 329 करोड़ रुपये, ओडिशा के बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा और टिटलागढ़ तथा संभलपुर जिले के खेतराजपुर सहित छोटे शहरों में स्थित निर्वासित/अज्ञात निवासों की जीर्ण-शीर्ण इमारतों में छिपे हुए कक्षों से बरामद किए गए थे।
मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का विकास मोडल नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।

rktvnews

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन बरौनी ने चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ उद्योग श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

rktvnews

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संभावना में आयोजित हुआ काउंसलिंग सह फेयरवेल कार्यक्रम

rktvnews

भोपाल:बांगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कट्‌टरपंथियों के खिलाफ हिंदू समाज ने किया विराट प्रदर्शन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर. वेंकटरमण की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार द्वारा कॉपर टिकट की प्रतिकृति का विमोचन” ।

rktvnews

Leave a Comment