RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 21 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया। मुख्यमंत्री ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को स्वीकृत 90 करोड़ रूपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित की।
मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्योगों के विकास के लिए औद्योगिक विकास योजना के माध्यम से राज्य को सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के प्रोत्साहन, संवंर्द्धन और विस्तारीकरण के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई और अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ हुई बैठकों में राज्य में निवेश के लिए लगभग 55 हजार करोड़ के करार हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक जो करार हुए हैं, राज्य सरकार का प्रयास है कि 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक अधिकांश करारों को धरातल पर उतारने का कार्य पूर्ण हो जाय।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो भी नीतियां बनाई हैं, निवेशकों, उद्योगों एवं उत्तराखण्ड के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई हैं।
इस अवसर पर सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा एवं उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा, स्वच्छता का सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक, शौचालय निर्माण में तेजी लाने, मुसाबनी प्रखंड के सभी गांवों को 10 दिनों में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित करने का निर्देश।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंच बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पहली बार दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मनाने के लिये सीआईएसएफ की सराहना की।

rktvnews

चुनाव शब्द सुनते ही मन उल्लास से भर जाता था…..मगर…: सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

Leave a Comment