RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के चतुर्थ दिवस पर बोले आचार्य धर्मेन्द्र- संयममय जीवन ही उत्तम साधना हैं।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)07जुलाई। लालबाबा आश्रम सतीघाट बक्सर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के चतुर्थ दिवस पर रविवार को जगद्गुरु रामानुजाचार्य विद्या वाचस्पति आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज ने कहा कि नारायण बडे कृपालु है।उनकी कृपा सबपर बरसती रहती है,बस शर्त इतना ही है कि श्रद्धा से उन्हे याद किया जाय।याद करने में देरी हो सकती है,उनको दया करने में देर नही होती।इसके प्रमाण मे गजेन्द्र मोक्ष की कथा सुनाई। श्रीमद्भागवत की कथा व नारायण नाम मे इतनी शक्ति है कि पापी भी नारायण का नाम से गोविंद लोक का अधिकारी बन जाता है।इसके लिए अजामिल मोक्ष की कथा कही। प्रह्लाद चरित्र को कहते हुए जगद्गुरु रामाशनुजाचार्य विद्या वाचस्पति आचार्य धर्मेन्द्र ने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि उत्तम कुल मे उत्तम संतान हो और संस्कार हीन कुल में संस्करहीन संतान हो। इस सिद्धांत के प्रमाण में आचार्य जी ने कहा कि कश्यप ऋषि के कुल मे हिरन्याच्छ,हिरन्यकिश्यपू का आना और हिरन्यकिश्यपू के कुल मे भक्त राज प्रह्लाद के आने की कथा कही। साथ मे दीती और क्याधू के जीवनव्यवहार से गृहस्थों को शिक्षा लेने की सलाह दी। …सूर्य वंश का वर्णन करते हुए अम्बरीष, सगर चरित्र पर प्रकाश डाला।फिर सागर मंथन के हेतु और मंथन से निकले रत्नो,और नासिक, उज्जैन, प्रयाग, हरिद्वार चारों कुम्भो की कथा कही।आगे उन्होंने गंगा अवतरण की कथा कहते हुए कहा गंगा जी दुनिया के पापियों को पाप से मुक्त करती है ,जबकि गंगा जब अपवित्र होती है तो वैष्णव के स्नान मात्र से पवित्र हो जाती है।
उन्होंने रामजन्म की बाललीला, विवाह लीला, वन लीला, रण लीला ,राजलीला और प्रस्थान लीलाओं का सारगर्भित व्याख्या करते हुए कहा कि श्रीराम जी का पूरा जीवन मर्यादित व संयमित रहा जो सनातन धर्म का व्यावहारिक स्वरुप है,अनुकरणीय है। संयममय जीवन उत्तम साधना हैं। संयममय जीवन सानातन धर्म का सार है।कथा में श्रीमद्भागवत का मूल पाठ पंडित अशोक द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है ।प्रबंध व्यवस्था में महंथ सुरेन्द्र बाबा और उनके सहयोगी यज्ञ समिति के स्थानीय भक्त व क्षेत्रीय लोग भक्ति भाव से सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।प्रसाद , भंडारे की दिव्य व्यवस्था है।

Related posts

राष्ट्रीय साहित्यान्चल सम्मान हेतु डॉ. प्रियंका सौरभ और डॉ. सत्यवान सौरभ का चयन।

rktvnews

बिहार विधान सभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की स्थल अध्ययन यात्रा दल – 1 के सभापित जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में सुपौल अन्तर्गत विभिन्न विभागों की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 जुलाई 26

rktvnews

आसाम:मोदी सरकार के शिक्षा सुधार से भारत ‘विश्व गुरु’ बनने की राह पर: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

चितौड़गढ़:खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment