RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: अब बिजली बिल भुगतान पर बचत भी.. लाभ भी 🤓

समय पर बिजली बिल भुगतान से बढ़ेगी बचत, सहज होंगी उपभोक्ता सेवाएं।
ऑनलाइन पेमेंट, स्मार्ट मीटर और प्रीपेड बैलेंस पर मिल रही विशेष छूट।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)06 दिसंबर।ऊर्जा विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ उठाएं। नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही हैं, जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है।

समय पर भुगतान करने से उपभोक्ताओं को मिलने वाली विशेष सुविधाएं :

स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट।

स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक 2000 रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज ।

ससमय विद्युत बिल के भुगतान पर 1.5% की छूट। ऑनलाइन के माध्यम से ससमय भुगतान पर 1% की अतिरिक्त छूट।

ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान पर 1%की अतिरिक्त छूट।

मोबाइल ऐप से भुगतान है सुविधाजनक विकल्प !

स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान और तेज विकल्प है। ‘सुविधा ऐप’ के जरिए उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं और समय पर बिल भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठाएं। इससे न केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी।

Related posts

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा मतदान के लिए मतदाताओं को कर रहे जागरुक।

rktvnews

बक्सर:”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मीडिया को राजनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए-उपराष्ट्रपति

rktvnews

रिलायंस फाउंडेशन की पहल से ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे: आईओसी

rktvnews

भोपाल:आजादी के 100 साल को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शहरों के विकास की योजना : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment