RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया।

देहरादून/उत्तराखंड 21 अगस्त।उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों एवं टावरों को पुनर्स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त लाइनों की क्षतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइन एवं विद्युत संयंत्र शीघ्र स्थापित करने का अनुरोध किया। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के लिए मानक अलग से निर्धारित कर शीघ्र बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। उन्होंने माह अप्रैल से सितम्बर 2023 तक औसतन 300 मे०वा विद्युत प्रतिमाह अनएलोकेटेड कोटा से उपलब्ध कराए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की तकनीकी समिति ने अपनी रिपोर्ट में उत्तराखण्ड में बेस लोड की अनुपलब्धता स्वीकार करते हुए उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से अतिरिक्त रूप से लगभग 400 मे०वा० विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अपनी संस्तुति दी है। केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। केंद्रीय मंत्री ने किशाऊ बांध के संबंध में कहा कि सभी राज्यों से विचार विमर्श करने के बाद शीघ्र ही आपत्तियों का निस्तारण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव ऊर्जा भारत सरकार पंकज अरोड़ा, सचिव ऊर्जा, उत्तराखण्ड आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं एमडी यूपीसीएल  अनिल कुमार उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड के बैठनिया भानाचक पंचायत अंतर्गत श्यामपुर महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

कुपोषण के खिलाफ लड़ाई बने सामूहिक राष्ट्रीय आंदोलन: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

रांची:बाबा साहेब के नाम का दिखावा कर राजनीति कर रही है कांग्रेस।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:राज्य स्वीप आइकॉन अभिनेता “क्रांति प्रकाश झा” ने युवाओं से किया संवाद, रोड शो के माध्यम से दिया 100% मतदान का संदेश।

rktvnews

मनजोत सिंह ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से हुए गदगद, कहा टीम वर्क हमेशा से ही होता है फलदाई।

rktvnews

रिश्वत के जुर्म में गिरफ्तार हुए मुज्जफरपुर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजीत।

rktvnews

Leave a Comment