RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक ।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 21 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों की कई शानदार प्रस्तुतियां दीं।
एक सप्ताह तक चले इस अभियान की टैगलाइन ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ रही। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की ओर से यह आयोजन किया गया। विवि के थिएटर डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र चौबे के निर्देशन में पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। खैरागढ़, छुईखदान एवं गंडई तहसील में चला यह राष्ट्रव्यापी अभियान देश के बहादुरों की उपलब्धियों का जश्न मनाने को लेकर था। मेरी माटी मेरा देश अभियान भारत की मिट्टी और वीरता का जश्न मनाने का एक विचार है। इसमें नुक्कड़ नाटक की टीम ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कई नाटकों का मंचन किया। नाटक के पश्चात दर्शकों को देश की मिट्टी को हाथ में लेकर पंच-प्रण शपथ दिलाई गई‌। नुक्कड़ नाटक में डॉ. चैतन्य आठले, रोहित श्रीवास्तव, सचिन कुमार भारतीय, अयान रजा, हिमांशु कुमार, रोहन जंघेल, विकास गायकवाड, तन्मय शर्मा, सोमनाथ साहू, दिव्या राय ने भाग लिया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 दिसंबर 24

rktvnews

500 एम.टी. क्षमता के गोदाम वाले मोडल लैम्पस के रूप में विकसित करने को लेकर बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों की पुणे की विरासत हाट में धूम।

rktvnews

चतरा:न्यायालय अपर समाहर्त्ता-सह-न्याय निर्णयन अधिकारी, चतरा के द्वारा 6 खाद्य विक्रेताओं के ऊपर गिरी गाज, किया गया अर्थदण्ड अधिरोपित।

rktvnews

मोतीहारी:14 वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के शुभ अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्जलित कर किया गया ।

rktvnews

राजस्थान:चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट।

rktvnews

Leave a Comment