RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:राज्य स्वीप आइकॉन अभिनेता “क्रांति प्रकाश झा” ने युवाओं से किया संवाद, रोड शो के माध्यम से दिया 100% मतदान का संदेश।

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत “युवा संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/बेतिया( पश्चिम चंपारण)05 नवम्बर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पश्चिम चंपारण के मार्गदर्शन एवं जिला स्वीप कोषांग के तत्वावधान में आज नगर भवन ऑडिटोरियम, बेतिया में “मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत युवा संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राज्य स्वीप आइकॉन एवं प्रसिद्ध अभिनेता क्रांति प्रकाश झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद कर “लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु 100% मतदान” का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे एक भव्य रोड शो से हुई, जिसमें श्री झा ने नगर के प्रमुख मार्गों से होकर आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। “मतदान करें – 100% मतदान करें” के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात वे गाँधी सभागार पहुँचे, जहाँ जिला प्रशासन एवं स्वीप टीम ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा स्वागत नृत्य, स्वीप गीत, मतदाता जागरूकता पर गीत एवं नृत्य, पॉडकास्ट सत्र, महिला समूह की प्रस्तुति, “चंपारण का इतिहास” पर लघु प्रस्तुति तथा मतदाता जागरूकता पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किए गए।

अपने प्रेरक संबोधन में श्री झा ने कहा

“हर वोट, लोकतंत्र की आत्मा है। अपने एक-एक वोट से हम भारत के भविष्य की दिशा तय करते हैं। इसलिए सभी युवा और नागरिक 100% मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।”
कार्यक्रम के समापन पर जिला स्वीप नोडल अधिकारी-सह-वरीय उप-समाहर्ता नगमा तबस्सुम ने क्रांति प्रकाश झा को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, अहमद अंसारी (EDC), मासूम अंसारी (एसपीजीआरओ, बेतिया), ज्योति रानी, एसडीसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  राकेश कुमार, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण, स्वीप टीम, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं पॉडकास्ट नगर निगम वृद्धाश्रम के अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर द्वारा किया गया, जबकि रोड शो का संचालन मेरी एडलीन ने किया।

Related posts

डॉ बृजेश पांडेय शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित!मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

rktvnews

रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषण के विकास में अग्रणी बनने की क्षमता, इससे भारत का वैश्विक नेतृत्व सुदृढ़ होगा: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

देवघर : वृक्षारोपण अभियान के तहत देवीपुर प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सांड़ व आवारा पशुओं को पकड़ सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कि पूर्व तैयारियों की समीक्षा की!स्मार्टफोन वितरण के लिए जिले में 9 स्थानों पर लगेंगे शिविर,लाभार्थी खरीद सकेंगे अपनी पसंद का स्मार्टफोन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment