RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय 26 अगस्त को भोजपुर जिले का करेंगे दौरा!पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)21 अगस्त।केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 26 अगस्त को भोजपुर जिला मे आ रहे है।वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल होंगे।उनके आगमन को लेकर लगातार बैठके हो रही है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि 26 अगस्त दिन शनिवार को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जी का आगमन भोजपुर जिला के प्रवेश द्वार कोईलवर मे 11 बजे होगा जहाँ उनका भब्य स्वागत सोन नद छह लेन पुल पर होगा। उसके बाद वे जगदीशपुर जाएँगे जहाँ बाबू कुँवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और कार्यक्रम मे शामिल होंगे। उसके बाद 01बजे संदेश हाईस्कूल मैदान मे दूसरे पार्टी से आएँ पिछड़ा,अतिपिछड़ा, दलित, महादलित कार्यकताओ के मिलन समारोह मे उन्हे सम्मानित करेंगे और सभा को संबोधन करेंगे।

भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

जिलाध्यक्ष ने बताया कि चार बजे सायं को बड़हरा विधानसभा के बिराहिमपुर हाईस्कूल मैदान मे दूसरे दलो से आएँ बिंद समाज और अन्य कार्यकताओ के मिलन समारोह मे शामिल होंगे और उसके बाद जिला कार्यालय मे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकताओ,नेताओं और पदाधिकारियो के साथ संवाद और सहभोज मे शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके आगमन को लेकर कार्यकताओ द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

Related posts

खुद बीजेपी ही बीजेपी का विकल्प, मोदी-शाह की बीजेपी से बाहर आएगी भारतीय जनता पार्टी- अतुल मलिकराम

rktvnews

महासागर:’विभिन्न देशों के नौसैन्य प्रमुखों के साथ भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल’।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री अमर उजाला द्वारा आयोजित “मेधावी छात्र सम्मान” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की टीम फाइनल में,आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ होगा फाइनल मुकाबला :सचिव डा विजयेश

rktvnews

भोजपुर: चरपोखरी के प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में लगाई गई सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन।

rktvnews

भोजपुर:डॉ.जीपी श्रीवास्तव ने जरूरत मंदो को गमछों का किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment