RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:बाबा साहेब के नाम का दिखावा कर राजनीति कर रही है कांग्रेस।

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न भाजपा ने दिया : गुरु प्रकाश पासवान

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)25 जनवरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत रांची के चिरौंधी में शगुन बैंक्विट हॉल में आयोजित हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कार्यकम का उद्घाटन किया गया मंच पर।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा जी और मनीष दुबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। साथ ही साथ संविधान के मूल भावना को सबके समक्ष रखा उन्होंने संविधान को पवित्र एवं राष्ट्रीय ग्रंथ बताया साथ ही साथ संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा को जन जन तक जागने के लिए जन जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किस प्रकार बाबा साहब के सपनों का भारत एवं सभी समाज में समता और एकता का भाव जगा कर संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है,आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ संविधान और बाबा साहब के मूल्यों स्व खिलवाड़ किया है आपातकाल उसका उदाहरण है वहीं भारतीय जनता पार्टी की संविधान और बाबा साहब के प्रति निष्ठा जग जाहिर है वही आजादी के 4 दशकों के तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न न मिलना इस बात का प्रमाण है की कांग्रेस बाबा साहेब का कितना सम्मान करती है कांग्रेस संविधान को सिर्फ और सिर्फ इसे राजनीति का दस्तावेज बनाना चाहती है वहीं भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक मूल्यों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति तक उनके हकों को दिलाने का कार्य कर रही है आज हमें कांग्रेस के छात्रों को उजागर करने की आवश्यकता है और संविधान के प्रति लोगों में जो कांग्रेस के द्वारा भ्रम पैदा किया जा रहा है उसे दूर करने की आवश्यकता है उन्होंने सभी को संविधान विस्तृत अध्ययन करने को कहा ताकि कोई भी देश और समाज को भ्रमित करने से पहले कई बार सोच 2014 में सरकार बनने के बाद प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस को इतना महत्वपूर्ण दर्जा प्रदान किया गया इस उत्सव के रूप में जन-जन तक मनाने का कार्य किया गया 2014 के बाद मोदी जी ने सामाजिक राजनीतिक आर्थिक रूप से जिस प्रकार से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का कार्य किया है और सबके उत्थान के लिए योजनाएं बनाई हैं यह संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा को प्रदर्शित करती है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने कहा कि संविधान हम सब की आस्था है और संविधान के मार्ग पर चलकर ही देश के प्रत्येक वर्ग का सही से उद्गार और विकास किया जा सकता है पूरे भारत में जिस प्रकार से हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान और संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है वह इस सरकार के संविधान के प्रति निष्ठा और आस्था को प्रदर्शित करती है पूरे भारतवर्ष में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष में कई कार्यक्रम किए गए जिससे आम जनमानस के बीच संविधान के प्रति जागरूकता और आस्था को बढ़ाने का कार्य किया गया
कार्यकम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज जी ने विषय परिवेश किया।
संगोष्ठी के बाद पूरे झारखंड में युवा मोर्चा के द्वारा किया गया क्विज कंपटीशन में जीते हुए तीन-तीन प्रतिभागी को मेडल, सर्टिफिकेट मोमेंटो तो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा ने किया अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास जी ने किया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक जी, अभियान के सह संयोजक राकेश भास्कर, कांके के पूर्व विधायक समरी लाल, अजातशत्रु, पूजा सिंह, बिश्वजीत पाठक, बबन बैठा, संजय महतो, रणधीर दास,राहुल सहदेव, प्रगति दुबे, दिवाकांत दुबे, आशीष चंद्रा, रोमित नारायण सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, अभी जिले के जिले अध्यक्ष एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री चमोली में हुई आपदा को ले राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे,सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का लिया अपडेट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

विद्युत विभाग द्वारा कृषि कनेक्शन के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक विद्युत अधीक्षण अभियंता भोजपुर ,अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एलसीए तेजस एमके1ए के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा।

rktvnews

Leave a Comment