RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

मनजोत सिंह ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से हुए गदगद, कहा टीम वर्क हमेशा से ही होता है फलदाई।

मुस्कान 24×7\26 अक्टूबर।जब दर्शक यह सोच रहे थे कि बॉलीवुड में कॉमेडी जॉनर की फिल्मे कुछ कमाल नहीं कर पा रहीं थी, तभी एक के बाद एक दो ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने उन्हें गुदगुदाया। अगस्त में आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल 2 लेकर आए और सितंबर में फुकरे 3 आयी जिसने लोगों को खूब हंसाया। दोनों फिल्मों के बीच एक जो कॉमन फैक्टर था वो मनजोत सिंह की मौजूदगी थी और अभिनेता इस समय सफलता के सातवें आसमान पर हैं।
अपनी लगातार दो हिट फिल्मों, ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से उत्साहित मनजोत कृतज्ञता से भरे हुए हैं। यह वास्तव में एक अभिनेता द्वारा हासिल की गई एक उपलब्धि है, और आश्चर्य की बात यह है कि दोनों फिल्में विशाल फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।
मनजोत कहते हैं, “2 महीने की अवधि में ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 जैसी दो बड़ी हिट फिल्मों का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है और बहुत अच्छा लग रहा है । एक अभिनेता के रूप में, सबसे बड़ी बात जो मेरे लिए मायने रखती है वह यह है की आपके काम को लोगों द्वारा सराहा जाना । इसके अलावा, एक अभिनेता के रूप में मेरा हमेशा यह मानना रहा है कि जब लोग मुझे देखें, तो उन्हें मेरे किरदार से खुद को कनेक्ट कर सके । तभी मैं उनके दिलों में उतर सकूंगा और स्वीकार किया जा सकूंगा। और यही एकमात्र कारण है कि मैं ड्रीम गर्ल 2 में स्माइली और फुकरे 3 में लाली की भूमिका के लिए अभी भी मिल रही प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हूं।
मनजोत आगे कहते हैं कि इस सफलता ने उन्हें और भी बेहतर बना दिया है यह मुझे हर दिन प्रेरित करता है। इन फिल्मों को जितना प्यार और सराहना मिली, वह इतनी प्रेरणादायक थी कि मैं भविष्य के प्रयासों के लिए खुद को और भी बेहतर और मजबूत बनना चाहता हूं। हर सुबह उठकर फिल्मों के लिए शुभकामनाओं और सराहना वाले संदेशों से मुझे एक अभिनेता और एक इंसान दोनों के रूप में खुद को विकसित करने में मदद कर रहे हैं और यह सब टीम वर्क से आता है। एक ऐसी टीम है जो न सिर्फ फिल्म बनाती है बल्कि उसे पूरा भी करती है। इसलिए मैं दर्शकों के साथ-साथ इसे हिट बनाने के लिए इन फिल्मों से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का हमेशा आभारी रहूंगा।
मनजोत ने कॉमेडी शैली में अपनी पहचान बनाई है और हाल की दो बड़ी हिट फिल्मों के साथ उनका जुड़ना महज एक संयोग नहीं है।

Related posts

भोजपुर:जिला टास्क फोर्स (खाद्यापूर्ति) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार उठा रही अहम कदम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

चौंकाने और  डराने वाला सप्ताह! : इधर सूरज पाले का शोर, उधर अंधेरा पसरता चहुं ओर!!

rktvnews

आखिर आत्म हत्याएँ क्यों?

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण की भागलपुर जिले से की शुरुआत।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment