RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत पंचायतों से एकत्र मिट्टी के कलश को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाने हेतु उपायुक्त द्वारा प्रतीकात्मक रूप से सौंपा गया।

गढ़वा/झारखंड 20 अगस्त।मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत पंचायतों से कलश में मिट्टी एकत्र करने समेत अमृत वाटिका के तहत वृक्षारोपण, शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत एकत्रित मिट्टी को मुख्य कार्यक्रम स्थल कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाने को लेकर आज समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा प्रतीकात्मक रूप से नेहरु युवा केन्द्र गढ़वा के जिला समन्वयक चार्ल्स बोडरा के हाथों सौंपा गया। उपायुक्त ने उत्तरदायित्व पूर्ण एवं सावधानी पूर्वक सभी कलश को मुख्य कार्यक्रम स्थल कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में कार्यक्रमों का अच्छे से आयोजन किया गया। हमे सभी को अपने मिट्टी से प्रेम होना चाहिए साथ हीं यह हम सभी में देशप्रेम की भावना जागृत करने का कार्य करता है। अभियान के तहत जिला एवं देश भर में पौधारोपण किया गया, जो हमारे वातावरण के लिए काफी लाभदायक है। उपायुक्त ने कहा कि देश प्रेम से बड़ा कोई प्रेम नहीं है हम अपने वीर शहिद जवानों के बलिदानों को नहीं भूल सकते है।
उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण करने से संबंधित सभी को शपथ भी दिलाया। उपायुक्त संग उपस्थित लोगों ने शपथ लिया कि मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं। मैं यह शपथ लेता हूँ कि मैं जल का समुचित उपयोग करूँगा तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूँगा और कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा। मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूँगा और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूँगा, मैं शपथ लेता हूँ, मैं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोगऔर उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूँगा। यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र चार्ल्स बोडरा, सभी प्रखंड समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान।

rktvnews

भोजपुर : रानीसागर मे वाहन पलटने से चार जख्मी! आरा-बक्सर फोरलेन पर हुई दुर्घटना।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए जरूरतमंद, गरीबों एवं असहाय लागों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा: निर्दलीय प्रत्याशी और यूट्यूबर पर मुक़दमा।।

rktvnews

गया डीएम ने आधी रात सड़क किनारे सो रहे गरीबों और असहायों के बीच बांटें कंबल! रैन बसेरों और आश्रय स्थलों में निवास करने का किया आग्रह।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना को लेकर संपत सिंह ने बरौली व आस पास चलाया जन-संपर्क अभियान।

rktvnews

Leave a Comment